अब IPL 2024 में सभी खिलाड़ी 'Smart Replay System' का बेहतरीन तरीके से कर सकेंगे इस्तेमाल, जाने इस नई टेक्नोलॉजी के बारे में सब कुछ - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब IPL 2024 में सभी खिलाड़ी ‘Smart Replay System’ का बेहतरीन तरीके से कर सकेंगे इस्तेमाल, जाने इस नई टेक्नोलॉजी के बारे में सब कुछ

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 तक Ultra Edge और Ball Tracking तकनीक का इस्तेमाल Hawk Eye कैमरा के जरिए किया जाता था।

CSK Team (Photo Source: Getty Images)
CSK Team (Photo Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा। हालांकि इस शानदार टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है।

आगामी सीजन में एक नई टेक्नोलॉजी लॉन्च की गई है जिसका नाम है Smart Replay System। इस तकनीक से फैसले लेने की गति और इसकी Accuracy और भी सटीक हो जाएगी। संशोधित सेटअप में टीवी अंपायर और Hawk-Eye ऑपरेटर एक कार्य क्षेत्र साझा करेंगे जिससे सुविधा का लाभ आसानी से मिल पाए।

इस तकनीक को और भी बेहतर करने के लिए उसे फ्रेम दर देखा जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 तक Ultra Edge और Ball Tracking तकनीक का इस्तेमाल Hawk-Eye कैमरा के जरिए किया जाता था। एलबीडब्ल्यू और बल्ले के किनारे से गेंद लगने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा रनआउट और खिलाड़ियों के कैच के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता था।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खिलाड़ियों के लिए इस नई तकनीक को लॉन्च किया गया है

Smart Replay System के बाद थर्ड अंपायर को भी अलग-अलग एंगल से साफ तस्वीर देखने को मिलेगी और उन्हें इससे और भी काफी मदद मिलेगी। इसका इस्तेमाल स्टंपिंग में भी होगा और खिलाड़ियों के कैच में भी यह इस्तेमाल किया जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कई शानदार खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जाएगा। सभी टीम आगामी सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। आगामी सीजन में युवा खिलाड़ी भी अपना छाप छोड़ना चाहेंगे। सभी टीमों ने अपने-अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया था और पांचवी बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। अब देखना यह है कि सीजन की ट्रॉफी को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?