इन पांच खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें, IPL 2024 में कर सकते हैं डेब्यू
आज हम बताते हैं आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
अद्यतन - Mar 20, 2024 11:39 am

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी सीजन में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि ऐसे कई खिलाड़ी है जो आगामी सीजन में अपना डेब्यू करेंगे।
आज हम बताते हैं आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं उन्होंने दुनियाभर के फ्रेंचाइजी लीग्स क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम लोगों का दिल जीता है।
1- रचिन रवींद्र

रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड के हैं। उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी छाप छोड़ी है। बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से तमाम फैंस का दिल जीत लिया था।
रचिन रवींद्र ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और उन्होंने 9 पारियों में 70.63 के औसत से 565 रन बनाए थे। अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रचिन रवींद्र ने 20 टी20 मुकाबलों में 133.75 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए हैं जबकि 25 वनडे में उनके नाम 41 के औसत से 820 रन है। 7 टेस्ट में उन्होंने 519 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रचिन रवींद्र चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।