अब पहले जैसा नहीं रहा रोहित शर्मा का MI टीम के साथ रिश्ता, इन तस्वीरों ने बताई सारी कहानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब पहले जैसा नहीं रहा रोहित शर्मा का MI टीम के साथ रिश्ता, इन तस्वीरों ने बताई सारी कहानी

MI टीम के साथ जुड़ चुके हैं रोहित शर्मा, नेट सेशन में भी लिया भाग।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

IPL में MI टीम की पहचान सिर्फ और सिर्फ रोहित शर्मा के नाम से होती आई है, लेकिन इस बार टीम ने हिटमैन को कप्तानी से हटाकर टीम की कमान हार्दिक के हाथों में दे दी है। बस इसके बाद से रोहित का रिश्ता मुंबई टीम के साथ में पहले जैसा नहीं रहा है और इसका सबूत सोशल मीडिया पर भी देता है हर बार। ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिला है और हिटमैन ने अपने कुछ तस्वीरों को फैन्स के साथ में शेयर किया है।

आज तक शांत नहीं हुआ फैन्स का गुस्सा

जी हां, जब से रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है, जब से फैन्स का गुस्सा 7वें आसमान पर था। जो अभी तक शांत नहीं हुआ है, जहां आज भी फैन्स हार्दिक को सेशल मीडिया पर जमकर Troll करते हैं और उनके वीडियो के अलावा तस्वीरों पर भी घटिया कमेंट्स करते हैं। लेकिन अभी तक हार्दिक ने किसी को भी कोई जवाब नहीं दिया है और वो कहते हैं कि कप्तानी के दौरान उनको रोहित का पूरा साथ मिलेगा।

पूरे मन से अभ्यास नहीं कर रहे हैं अब रोहित शर्मा

*MI टीम के साथ जुड़ चुके हैं रोहित शर्मा, नेट सेशन में भी लिया भाग।
*इस बीच हिटमैन ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है फैन्स के साथ में।
*इस तस्वीरों में वो नेट्स में अभ्यास करते हुए और बाहर निकलते आए नजर।
*लेकिन इस दौरान वो पहले जैसी खुशी नहीं थी हिटमैन के चेहरे पर।

फैन्स के साथ में रोहित शर्मा ने ये तस्वीरें की है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

युवा बल्लेबाज नेट्स में दिखा रहे हैं अपना दम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2024 के लिए

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमनधीर सिंह, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा

close whatsapp