IPL 2024: वो सिंगल हैंड शॉट्स खेल रहे थे और छक्के मार रहे थे: दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र ने अपने कप्तान की जमकर प्रशंसा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: वो सिंगल हैंड शॉट्स खेल रहे थे और छक्के मार रहे थे: दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र ने अपने कप्तान की जमकर प्रशंसा की

चोटिल होने की वजह से cइंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भाग नहीं ले पाए थे।

Rishabh Pant  (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant  (Image Credit- Instagram)

दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र अपनी टीम के कप्तान ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को देख काफी हैरान थे। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट में ऋषभ पंत को खेलते हुए देखा जाएगा।

चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि उन्हें आगामी सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। कुमार कुशाग्र की बात की जाए तो पिछले साल मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 7.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। कुमार कुशाग्र ने अभी तक 19 फर्स्ट क्लास और 23 लिस्ट A मुकाबले झारखंड की ओर से खेले हैं। उनका औसत फर्स्ट क्लास में 40 के ऊपर का है जबकि लिस्ट A में 46 है।

दिल्ली कैपिटल्स ने एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें कुशाग्र ने कहा है कि, ‘मैं पहली बार ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी कर रहा था और उन्होंने मुझे खेल को लेकर कई महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया। वो सिंगल हैंड शॉट्स खेल रहे थे और छक्के मार रहे थे। वो गेंद को काफी अच्छी तरह से खेल रहे थे। उम्मीद करता हूं कि मैं उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच जिता पाऊं।

काफी अच्छा लग रहा है कि पहली बार मैं इंडियन प्रीमियर लीग का भाग हूं। मुझे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा जिनको मैं अपने बचपन से खेलते हुए देख रहा हूं। मेरा यही लक्ष्य है कि दिल्ली कैपिटल्स को मैं मुकाबले जिता पाऊं।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक बार भी इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। हालांकि आगामी सीजन को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। आगामी सीजन में टीम के सभी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे।

टीम पिछले सीजन से काफी मजबूत दिख रही है और ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हो चुकी है। हालांकि शुरुआती मुकाबलों में ऋषभ पंत को एक बल्लेबाज के रूप में ही खेलते हुए देखा जाएगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?