IPL 2024: दो टीम में हुआ बड़ा बदलाव, बीआर शरत GT में और तनुष कोटियान RR में हुए शामिल
GT ने बीआर शरत को टीम में शामिल किया है, वहीं RR ने तनुश कोटियान को मौका दिया है।
अद्यतन - Mar 22, 2024 1:33 pm

IPL 2024 का आगाज आज से होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में खेला जाएगा। जहां ये दोनों टीमें इस मैच को लेकर अपनी अंतिम तैयारी कर रही है, वहीं कुछ टीमों में अभी भी बदलाव का दौर जारी है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में बड़ा बदलाव हुआ है।
आपको बता दें कि, गुजरात टाइटन्स ने रॉबिन मिंज के स्थान पर बीआर शरत को टीम में शामिल किया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एडम जम्पा की जगह तनुष कोटियान को अपनी टीम में शामिल किया। आपको बता दें कि झारखण्ड के विकेटकीपर बल्लेबाज को रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में 3.6 करोड़ में खरीदा था।
रॉबिन मिंज और एडम जंपा हुए IPL 2024 से बाहर
लेकिन हाल में रॉबिन मिंज का रोड एक्सीडेंट हुआ था जिस वजह से टूर्नामेंट में उनके भाग लेने पर सवालिया निशान बना हुआ था। लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने पुष्टि कर दी है की रॉबिन इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।बीआर शरत घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं, वे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। शरत का अब तक रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 28 टी20 मैचों में 328 रन बनाए हैं, वहीं लिस्ट ए के 43 मैचों में 732 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 4 अर्धशतक भी लगाए हैं।
वहीं एडम जम्पा की बात करें तो उन्होंने पर्सनल रीजन की वजह से IPL से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में RR ने रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले तनुष कोटियान को अपनी टीम में शामिल किया है। तनुश बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वे इस सीजन की रणजी ट्रॉफी विनिंग टीम मुंबई टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
तनुश को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस के साथ खरीदा है। तनुश 23 टी20 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं। वे लिस्ट ए के 19 मैचों में 20 विकेट ले चुके हैं. तनुश ने फर्स्ट क्लास मैचों में 75 विकेट लिए हैं और 1152 रन भी बनाए हैं।