IPL का इफेक्ट! अब तो डेविड वॉर्नर के रोम-रोम में बस गए हैं श्री राम
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।
अद्यतन - Mar 22, 2024 3:24 pm

आज यानी 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो रही है। हालांकि इस शानदार टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को फैंस की तरफ से एक शानदार उपहार मिला। बता दें, डेविड वॉर्नर को दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। इस शानदार टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस स्टोल स्कार्फ के साथ वॉर्नर को माला पहना रहा है, जिस पर ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है।
यही नहीं डेविड वॉर्नर ने खुद जय श्री राम का नारा भी लगाया। उनको फैंस ने अयोध्या मंदिर की रेप्लिका भी उपहार में दी। बता दें, जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब डेविड वॉर्नर ने भारतीय फैंस के लिए एक बेहतरीन पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्होंने तमाम भारतीय लोगों को प्राण प्रतिष्ठा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी थी।
यह रही डेविड वॉर्नर को उपहार देते हुए वीडियो:
David Warner felicitated with Shree Ram Janmabhoomi Mandir replica sculpture.
– Warner chants 'Jai Shree Ram'.pic.twitter.com/PvijKGGyom
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 22, 2024
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी इस अनुभवी खिलाड़ी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और तमाम फैंस का दिल जीता था। हालांकि उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी।
दिल्ली फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में नहीं खेल पाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला आज यानी 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे।