MLC 2024 से पहले टेक्सास सुपर किंग्स से जुड़े डेरिल मिचेल; MI न्यूयॉर्क ने भी साइन किए दो विदेशी खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

MLC 2024 से पहले टेक्सास सुपर किंग्स से जुड़े डेरिल मिचेल; MI न्यूयॉर्क ने भी साइन किए दो विदेशी खिलाड़ी

MI न्यूयॉर्क ने भी दो विदेशी खिलाड़ी साइन किए हैं।

Daryl Mitchell. (Image Source: CSK Instagram)
Daryl Mitchell. (Image Source: CSK Instagram)

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) के लिए भारत में हैं, और वह आज 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

इस बीच, आईपीएल 2024 के पहले मैच से पहले सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर को अपनी एक और फ्रेंचाइजी से जोड़ लिया है। दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट (MLC) की फ्रेंचाइजी टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) ने डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को आगामी MLC 2024 के लिए अपने विदेशी खिलाड़ी के रूप में साइन किया है। वह टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) में अपने न्यूजीलैंड और CSK टीम के साथियों मिचेल सेंटनर और डेवोन कॉनवे से जुड़ेंगे।

MLC 2024 के लिए TSK से जुड़े Daryl Mitchell

डेरिल मिचेल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा, “मैं टेक्सास सुपर किंग्स का हिस्सा बनने और फिर से CSK परिवार का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद MLC के बारे में अच्छी बात यह है कि स्थितियां काफी हद तक समान होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हम अलग-अलग परिस्थितियों के अनुरूप ढलते रहेंगे और मैदान में समय बिताते रहेंगे।”

इस बीच, डिफेंडिंग चैंपियन MI न्यूयॉर्क ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को साइन किया है। रोमारियो शेफर्ड आज से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले हैं।

MI न्यूयॉर्क के पास है दमदार गेंदबाजी अटैक

शेफर्ड MI न्यूयॉर्क में अपने पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान और मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड के साथ एक बार फिर काम करेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी MI न्यूयॉर्क टीम का हिस्सा हैं।

वहीं दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल आगामी MLC 2024 से पहले सिएटल ऑर्कास में शामिल हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट शॉर्ट सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न से जुड़े।

close whatsapp