Harshit Rana

KKR vs SRH : मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद हर्षित राणा ने दिया ‘फ्लाइंग किस’, वीडियो हुआ वायरल

मयंक अग्रवाल ने 21 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल था

KKR vs SRH (Pic Source-X)
Harshit Rana send-off ‘flying kiss’ after dismissing Mayank Agarwal (Pic Source-X)

Harshit Rana send-off ‘flying kiss’ after dismissing Mayank Agarwal: IPL 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। जहां आंद्रे रसेल के तूफानी पारी की बदौलत केकेआर ने 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज शुरुआत की।

सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के अंदर ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान मयंक काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल था। मयंक और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

इस साझेदारी को हर्षित राणा (Harshit Rana) ने तोड़ा, जब उन्होंने मयंक को रिंकू सिंह के हाथों लपकवाया। अग्रवाल का विकेट चटकाने के बाद हर्षित राणा (Harshit Rana) अपना आपा खो बैठे और मयंक अग्रवाल को ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए नजर आए। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यहां देखें वीडियो

https://twitter.com/switch_hit18/status/1771576745503666531

मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। SRH के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और सिर्फ 51 के स्कोर पर केकेआर के 4 विकेट चटका डाले। मगर आंद्रे रसेल और फिलिप साल्ट के शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन बनाए।

रसेल ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 64* रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वहीं साल्ट ने 40 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर के स्पैल में 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

close whatsapp