IPL 2024: Match-6, RCB vs PBKS Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2024 का 6वां मुकाबला 25 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - मार्च 24, 2024 3:36 अपराह्न

प्रीव्यू (Preview):
आईपीएल 2024 का 6वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बोर्ड पर लगाए थे। पंजाब किंग्स ने 4 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बोर्ड पर लगाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
मैच जानकारी (Match Details):
| Match | Details |
| Match | Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Match-6 |
| Venue | M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru |
| Date and Time | 25 March, Monday, 7:30 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network & Jio Cinema App |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है। फ्लैट विकेट और शॉट बाउंड्री होने के चलते बल्लेबाजों को मदद मिलती है। लेकिन हाल ही में विकेट के लिए काली मिट्टी का उपयोग किए जाने के चलते मैदान में कुछ लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम के टी20 रिकॉर्ड को देखते हुए जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो चेज करना पसंद करेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 148 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
| Matches Played | 31 |
| Royal Challengers Bengaluru won | 14 |
| Punjab Kings Won | 17 |
| No Result | 00 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB):
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटिदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज
पंजाब किंग्स (PBKS):
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):
फाफ डु प्लेसिस ने पिछले मैच में 23 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 35 रनों की पारी खेली थी। फाफ डु प्लेसिस पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ी और शानदार पारी खेल सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):
अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। अर्शदीप सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
कौन जीतेगा आज का मैच (Today’s Match Prediction):
सिनैरियो 1
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 180-195
पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 180-190
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत दर्ज की