Viral Video: Overacting का दूसरा नाम है हार्दिक पांड्या, मिलर का कैच लेने के बाद ऐसे जश्न मनाया जैसे वर्ल्ड कप….
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बोर्ड पर लगाए हैं।
अद्यतन - Mar 24, 2024 9:45 pm

आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद में खेला जा रहा यह मुकाबला फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पिछले दो सीजनों से गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया, और कप्तान नियुक्त किया था।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी कप्तानी से क्रिकेट एक्सपर्ट को इंप्रेस तो कर रहे हैं। लेकिन अहमदाबाद के फैंस हार्दिक पांड्या के लिए अपनी नाराजगी जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने अपनी फील्डिंग से भी सबका ध्यान खींचा है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डेविड मिलर को आउट करने के लिए हार्दिक पांड्या ने एक अच्छा कैच पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कैच पकड़ने के बाद Hardik Pandya ने दिया ऐसा रिएक्शन
गुजरात टाइटंस की पारी का 17वां ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे। ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया। डेविड मिलर ने शॉट खेलने के लिए जल्दबाजी की, गेंद हवा में गई और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शानदार कैच लपक लिया। कैच पकड़ने के बाद हार्दिक पांड्या ने आक्रमक तरीके से रिएक्ट किया, जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। फैंस हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर ओवरएक्टिंग का किंग कह रहे हैं।
Jasprit Bumrah the greatest assassination has arrived at Ahmedabad.
Mumbai Indians biggest problem was bowling, and with Jasprit Bumrah and Gerald Coetzee inclusion, they can become invisible.
Hardik Pandya jobs become so easy with this kind of attack.pic.twitter.com/uvw0XmdM84
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) March 24, 2024
वहीं मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए है। साई सुदर्शन ने 39 गेंदों में 45 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। शुभमन गिल (31) और राहुल तेवतिया (22) ने अहम योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने अपना शानदार खेल दिखाया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं गेराल्ड कोएत्जी ने 2 विकेट लिया।