हिटमैन और 45 नंबर का रिश्ता है खास, रोहित शर्मा से जुड़ा ये Art Work भी है झक्कास - क्रिकट्रैकर हिंदी

हिटमैन और 45 नंबर का रिश्ता है खास, रोहित शर्मा से जुड़ा ये Art Work भी है झक्कास

इंस्टाग्राम पर एक Art Work का वीडियो हो रहा है काफी तेजी से वायरल।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

रोहित शर्मा भले ही MI टीम की कप्तानी करे या नहीं, उनका क्रेज फैन्स के बीच बना हुआ है। जिसका नजारा कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। जहां MI टीम के पूर्व कप्तान से जुड़ा एक ART WORK का वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी ज्यादा ही क्रेजी है।

आज मुंबई टीम खेलने उतरेगी अपना दूसरा मैच

वहीं आज IPL 2024 में मुंबई टीम अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी, ये मैच SRH के खिलाफ होगा जो हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच में MI टीम को GT से मात मिली थी, लेकिन उस मैच में रोहित शर्मा और बुमराह का प्रदर्शन सबसे ज्यादा दमदार रहा था। ऐसे में टीम को आज भी इन दोनों खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

रोहित शर्मा से जुड़ा क्रेजी Art Work देख लो आप भी एक बार

*इंस्टाग्राम पर एक Art Work का वीडियो हो रहा है काफी तेजी से वायरल।
*MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ा है ये शानदार Art Work
*इस Art Work में रोहित की जर्सी नंबर 45 से बनाया गया है उनका चेहरा।
*हिटमैन के फैन्स को अब ये वीडियो आ रहा है काफी ज्यादा ही पसंद।

45 नंबर से जुड़ा रोहित शर्मा का ये कमाल का Art Work

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ARTRAXAS (@artraxas)

MI टीम अब हिटमैन से जुड़े पोस्ट ज्यादा शेयर कर रही है

भले ही हार्दिक पांड्या MI टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन फैन्स तो रोहित को अपना कप्तान मानते हैं और पहले मैच के बाद ये बात साबित होती हुई भी नजर आई। जिसके बाद MI के सोशल मीडिया पर रोहित पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है और उनसे जुड़ी तस्वीरें-वीडियो पोस्ट हो रहे हैं। वैसे गुजरात के खिलाफ जो मैच हुआ था, उस दौरान हार्दिक को अहमदाबाद के फैन्स ने काफी बुरी तरह Troll किया था और कुछ फैन्स ने तो उन्हें छपरी तक बोल दिया था। अब देखना अहम होगा की जब ये टीम अपने घर यानी की मुंबई में खेलेगी तो क्या होगा।

तिलक को कुछ समझा रहे हैं पूर्व कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

close whatsapp