कप्तानी में हार्दिक का देख बुरा हाल, भाई क्रुणाल पांड्या को याद आ गए भगवान - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तानी में हार्दिक का देख बुरा हाल, भाई क्रुणाल पांड्या को याद आ गए भगवान

MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या की हर कोई कर रहा है आलोचना।

Krunal And Hardik (Image Credit- Instagram)
Krunal And Hardik (Image Credit- Instagram)

इन दिनों IPL में सिर्फ और सिर्फ हार्दिक पांड्या सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसका कारण है उनकी कप्तानी में MI टीम का सुपर फ्लॉप प्रदर्शन। IPL 2024 में अभी तक MI ने 2 मैच खेले हैं और टीम को दोनों में हार मिली है। ऐसे में हार्दिक पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं, तो इस बीच उनके भाई ने भगवान का सहारा ले लिया है।

फूट पड़ने की आने लगी हैं खबरें

दूसरी ओर अब MI टीम में फूट पड़ने की खबरें आने लगी है, जहां हार्दिक पांड्या और रोहित को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में बड़े दावे किए जा रहे हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक MI टीम में 2 गुट बन चुके हैं, पहला गुट रोहित का है जिसमें तिलक और बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं। तो दूसरा गुट हार्दिक का है जिसमें ईशान किशन सहित कुछ खिलाड़ी है, साथ ही पांड्या को टीम मालिक का भी साथ मिला है।

हार्दिक पांड्या के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं भाई क्रुणाल

*MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या की हर कोई कर रहा है आलोचना।
*इस बीच पांड्या के भाई क्रुणाल ने कुछ तस्वीरें की इंस्टा पर पोस्ट।
*इन तस्वीरों में क्रुणाल अपने परिवार के साथ होली खेलते हुए आए नजर।
*इस दौरान एक मंदिर में भी दर्शन करने गए थे क्रुणाल पांड्या।

क्रुणाल पांड्या की इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं

हार्दिक पांड्या ने खिलाड़ियों से की ड्रेसिंग रूम में बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

रोहित कर रहे हैं पांड्या की मदद

दूसरी ओर SRH के खिलाफ हुए मैच में हार्दिक की कप्तानी सुपर फ्लॉप साबित हुई, इस बीच मैदान पर एक गजब नजारा देखने को मिला। जिसके तहत रोहित अचानक से बीच मैच में कप्तानी करते हुए नजर आए, इस दौरान हार्दिक उनकी बातों को सुन रहे थे। साफ पता लगा रहा था कि हार्दिक टीम के प्रदर्शन से घबरा रहे हैं और हिटमैन से मदद मांग रहे हैं। अब टीम को अपना अगला मैच 1 अप्रैल के दिन खेलना है, ये मैच मुंबई के मैदान पर RR टीम के खिलाफ खेला जाएगा।

close whatsapp