IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RCB vs KKR, मैच-10 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल, जानें-
अद्यतन - Mar 29, 2024 11:32 pm

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 29 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने 59 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 83 रनों की नाबाद पारी खेली।
कैमरून ग्रीन (33), ग्लेन मैक्सवेल (28) और दिनेश कार्तिक (20) ने अहम योगदान दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर्षित राणा और आंद्रे रसल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। वहीं सुनील नारायण के नाम एक विकेट शामिल रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल की। सुनील नारायण और फिल सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई थी।
सुनील नारायण ने 22 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। फिल सॉल्ट ने 20 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30 रनों की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंदों में 50 रन बनाए, वहीं श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए विजय वैशाक, मयंक डागर और यश दयाल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-
IPL 2024 Orange Cap Update: मैच-10 के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची
| नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | RCB | 181 | 3 | 128 | 90.5 | 83 | 141.41 | 15 | 7 | — | 2 |
| 2 | हेनरिक क्लासेन | SRH | 143 | 2 | 63 | 143 | 80 | 226.98 | 4 | 15 | — | 2 |
| 3 | रियान पराग | RR | 127 | 2 | 74 | 127 | 84 | 171.62 | 8 | 9 | — | 1 |
| 4 | संजू सैमसन | RR | 97 | 2 | 66 | 97 | 82 | 146.97 | 6 | 6 | — | 1 |
| 5 | अभिषेक शर्मा | SRH | 95 | 2 | 42 | 47.5 | 63 | 226.19 | 7 | 9 | — | 1 |
IPL 2024 Purple Cap Update: मैच-10 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची
| नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मुस्तफिजुर रहमान | CSK | 6 | 2 | 8 | 4/29 | 48 | 9.83 | 7.38 | 59 | 1 | — |
| 2 | हर्षित राणा | KKR | 5 | 2 | 8 | 3/33 | 48 | 14.4 | 9 | 72 | — | — |
| 3 | आंद्रे रसल | KKR | 4 | 2 | 6 | 2/25 | 36 | 13.5 | 9 | 54 | — | — |
| 4 | हरप्रीत बरार | PBKS | 3 | 2 | 7 | 2/13 | 42 | 9 | 3.86 | 27 | — | — |
| 5 | जसप्रीत बुमराह | MI | 3 | 2 | 8 | 3/14 | 48 | 16.67 | 6.25 | 50 | — | — |