RCB vs KKR टॉप-10 फनी मीम्स

IPL 2024: एक नजर डालिए RCB vs KKR मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

KKR की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई

RCB vs KKR (Pic Source-X/IPL)
RCB vs KKR (Pic Source-X/IPL)

IPL 2024 के 10वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही आरसीबी 2016 के बाद से बेंगलुरु में केकेआर के खिलाफ अभी तक जीत हासिल नहीं कर सकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 83* रनों की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। इसके जवाब में केकेआर ने 16.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम पॉइटंस टेबल में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

विराट कोहली की बैक-टू-बैक फिफ्टी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और फाफ डु प्लेसिस सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। मगर विराट कोहली और कैमरन ग्रीन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

ग्रीन ने 21 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रनों का योगदान दिया। एक छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरे छोर से विराट कोहली आक्रामक बल्लेबाजी करते रहे। वह अंत तक नाबाद रहे और 59 गेंदों में 83* रन बनाए। अपनी इस पारी में कोहली ने चार चौके और चार छक्के लगाए।

वहीं दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों में 20* रनों की अहम पारी खेली। आरसीबी के गेंदबाजों में हर्षित राणा और आंद्रे रसेल 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। सुनील नारायण को एक विकेट मिला।

KKR की जबरदस्त शुरुआत

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने महज तीन विकेट खोकर 16.5 ओवर में इसे हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाजों फिलिप साल्ट और सुनील नारायण ने केकेआर को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 6 ओवर में 85 रन बना डाले। हालांकि, इसके बाद ही नारायण 22 गेंदों में 47 रन बनाकर मयंक डागर का शिकार बने। इस पारी में उन्होंने दो चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं फिलिप साल्ट भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बटोरते हुए टीम को जीत के करीब ले गए। वेंकटेश अच्छे लय में दिखे और आउट होने से पहले 30 गेंदों में 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। तीन विकेट गिरने के बाद केकेआर को कोई और झटका नहीं लगा। श्रेयस अय्यर 39 और रिंकू सिंह 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यहां देखें RCB vs KKR मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

 

 

https://twitter.com/darshandatta17/status/1773769940233068604

 

 

 

close whatsapp