IPL 2024: Match 10: 3 रिकार्ड्स जो RCB vs KKR मैच के दौरान टूटे
IPL 2024 के 10वें मैच में KKR ने RCB के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की।
अद्यतन - मार्च 30, 2024 9:59 पूर्वाह्न

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए IPL 2024 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सात विकेट से मात दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के नाबाद 83 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शानदार शुरुआत की और 16.5 ओवर में तीन विकेट पर 186 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। सुनील नरेन 22 गेंद में 47 और फिलिप सॉल्ट 20 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर 30 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद में 39 रन बनाए। रिंकू 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में KKR की जीत के अलावा और भी कुछ बड़े रिकार्ड्स बने, क्या हैं वो रिकार्ड्स आइए जानते हैं।
IPL 2024: 3 records that were broken in KKR vs RCB Match 10 (3 रिकार्ड्स जो RCB vs KKR मैच के दौरान टूटे)
3) आंद्रे रसेल KKR के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

RCB के खिलाफ मैच में आंद्रे रसल को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन रसेल ने गेंदबाजी में KKR के लिए कैमरून ग्रीन और रजत पाटीदार का विकेट लेकर टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया। वह अपनी टीम के लिए सबसे किफायती गेंदबाज भी थे, उन्होंने अपने चार ओवरों में सिर्फ 29 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
इन दो विकेट के साथ रसेल नाइट राइडर्स के लिए 100 विकेट हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए। विंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने अब तक 113 मैचों में 14.88 की शानदार गेंदबाजी स्ट्राइक रेट से कुल 101 विकेट अपने नाम किए हैं। रसेल, जो अपनी पावर-हिटिंग क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं, वो आईपीएल में 100 विकेट और 2000 रन पूरा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने।