LSG टीम के मालिक ने ली खिलाड़ियों की क्लास, पूछा कब करोगे भाई प्रदर्शन झक्कास? - क्रिकट्रैकर हिंदी

LSG टीम के मालिक ने ली खिलाड़ियों की क्लास, पूछा कब करोगे भाई प्रदर्शन झक्कास?

शाम 7:30 बजे से शुरू होगा LSG और पंजाब टीम के बीच मैच।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

LSG टीम के लिए IPL 2024 का आगाज सही नहीं हुआ था, जहां टीम को पहले ही मैच में राजस्थान से करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब टीम एक लंबे ब्रेक के बाद अपना दूसरा मैच खेलने जा रही है, तो इस मैच से पहले कुछ तस्वीरें सामने आई है जो केएल की टीम से जुड़ी हुई है।

पंजाब टीम ने किया था जीत के साथ आगाज

वहीं आज पंजाब और LSG टीम के बीच मुकाबला है, एक तरफ केएल की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है। तो दूसरी ओर पंजाब टीम की कहानी थोड़ी अलग है। जहां धवन की कप्तानी वाली टीम ने लीग में अभी तक 2 मैच में खेले हैं, एक में टीम ने जीत की कहानी लिखी है और एक में टीम को हार मिली है। पहला मैच पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ खेला था, जिसमें धवन की टीम जीत गई थी। लेकिन दूसरे मैच में PBKS को RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आज ये टीम जीत अपने नाम कर वापस पटरी पर लौटना चाहेगी, तो केएल की टीम पहली जीत की तलाश में है।

LSG टीम को मिला मैच से पहले ज्ञान

*शाम 7:30 बजे से शुरू होगा LSG और पंजाब टीम के बीच मैच।
*इस बीच LSG टीम के सोशल मीडिया आई कुछ खास तस्वीरें।
*जहां केएल राहुल और सभी खिलाड़ियों से मिले टीम के मालिक।
*इस दौरान टीम मालिक ने काफी देर तक की सभी खिलाड़ियों से बात।

सोशल मीडिया पर LSG टीम की ये तस्वीरें हुई है पोस्ट

दोस्ती पहले है क्रिकेट बाद में है खिलाड़ियों के लिए

आज के मैच के लिए कुछ इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमें

लखनऊ सुपर जायंट्स

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोणी, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसीन खान, नवीन उल हक।

पंजाब किंग्स

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

close whatsapp