ऑरेंज कैप को अपने नाम करने के बाद उत्साहित हुए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑरेंज कैप को अपने नाम करने के बाद उत्साहित हुए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया।

Virat Kohli (Pic Source-X)
Virat Kohli (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो विराट कोहली ने अपनी टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 83 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और चार छक्के जड़े। विराट कोहली की इसी पारी की बदौलत आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। यही नहीं इस पारी के बाद विराट कोहली ने अब ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है।

विराट कोहली को ऑरेंज कैप उनके टीम के साथी कैमरून ग्रीन से मिली। हालांकि जैसे ही विराट कोहली को यह ऑरेंज कैप मिली उनका उत्साह देखने लायक था। विराट कोहली की यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 183 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। कोलकाता की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

मैच खत्म होने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि, ‘पहली पारी में विकेट 2 तरीके से खेल रहा था हालांकि दूसरी पारी में बल्लेबाजों को यहां काफी मदद मिली। सुनील नारायण और साल्ट ने इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को काफी अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हमें अपनी गेंदबाजी में थोड़ा बदलाव करने की बेहद जरूरत है। उम्मीद करते हैं कि अगले मैच में टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें और जबरदस्त वापसी करें।’ बता दें, आरसीबी को अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?