IPL 2024 DC vs CSK: जाने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं कुलदीप यादव और रिकी भुई?
दिल्ली ने मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - मार्च 31, 2024 8:28 अपराह्न

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2024 के जारी सीजन का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में दिल्ली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
हालांकि, इस मैच में दिल्ली की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम के मैच विनर कुलदीप यादव और रिकी भुई नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों इस मैच में ये दोनों खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:
तो इस वजह से सीएसके के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं कुलदीप और भुई
बता दें कि टाॅस के समय दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत ने कहा- कुलदीप यादव मैच में निगल इंजरी की वजह से नहीं खेल रहे हैं। तो वहीं ईशांत शर्मा के पूरी तरह से फिट होने के बाद प्लेइंग इलेवन से रिकी भुई को जगह नहीं मिली है। कुलदीप ने पिछले दो मैचों में एक बार 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, तो एक बार 41 रन देकर 1 विकेट।
दूसरी ओर, रिकी भुई घरेलू सीजन में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद दो मैचों में एक बार 7 गेंदों में 3 रन और एक बार 3 गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि कुलदीप यादव की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स मैच में किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है?
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स (DC): पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान।