पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी आर्मी से ट्रेनिंग लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के ख्वाब देख रही है, PCB ने सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी आर्मी से ट्रेनिंग लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के ख्वाब देख रही है, PCB ने सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा।

Pakistan Team (Pic Source-X)
Pakistan Team (Pic Source-X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 2 जून से शुरू हो रहा है और इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम जमकर अभ्यास कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने देश की आर्मी से टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ट्रेनिंग ले रही है। पाकिस्तान टीम इस आगामी टूर्नामेंट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी Kakul के आर्मी स्कूल ऑफ फिजिकल ट्रेनिंग (ASPT) में जमकर अभ्यास कर रहे है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को इस ट्रेनिंग स्कूल में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया है। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी पाकिस्तान टीम नॉकआउट में अपनी जगह नहीं बन पाई थी।

पाकिस्तान क्रिकेट ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘पाकिस्तान टीम आर्मी स्कूल ऑफ फिजिकल ट्रेनिंग, काकुल में अभ्यास कर रही है।’

यह रही वीडियो:

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में ऐसे कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी थे जिन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से तमाम लोगों का दिल जीता था और उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। पाकिस्तान टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। टीम के बल्लेबाज पिछले कुछ समय से काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे है।

हालांकि सभी खिलाड़ियों की निगाहें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर होगी। नसीम शाह भी अब फिट हो चुके हैं और उन्हें भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं शाहीन शाह अफरीदी भी अपनी लय में वापसी करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?