रोहित शर्मा को फैन्स नहीं करते हैं BOO, हिटमैन का अलग ही चलता है चाहने वालों से लव अफेयर
सोशल मीडिया पर वायरल हुई MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की नई तस्वीर।
अद्यतन - Apr 4, 2024 5:06 pm

रोहित शर्मा को फैन्स MI टीम में बतौर कप्तान काफी मिस कर रहे हैं, हिटमैन IPL 2024 में बतौर खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं और हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं। लेकन पांड्या की कप्तानी में टीम फ्लॉप हो रही है और फैन्स फिर से हिटमैन को बतौर कप्तान देखना चाहते हैं साथ ही उनसे जुड़ी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है।
सच में MI टीम से अगल हो जाएंगे रोहित शर्मा?
लगातार हार के बाद MI टीम सभी के निशाने पर है और टीम से जुड़ी रोज नई-नई खबरें सामने आती है। इस बीच MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक IPL 2024 के बाद हिटमैन MI टीम से अलग होने का मन बना रहे हैं और वो मेगा ऑक्शन में नजर आ सकते हैं जो MI टीम के लिए बड़े झटके जैसा होगा।
रोहित शर्मा का फैन कमाल की आर्ट तैयार कर के लाया था
*सोशल मीडिया पर वायरल हुई MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की नई तस्वीर।
*जहां इस नई तस्वीर में रोहित अपने एक फैन के साथ में खड़े आ रहे हैं नजर।
*इस फैन ने रोहित को गिफ्ट की है एक पेंटिंग, जिसमें हिटमैन हैं परिवार के साथ।
*साथ ही खुद हिटमैन को भी पसंद आई फैन की ये कमाल की आर्ट।
एक नजर रोहित शर्मा की इस तस्वीर पर डालते हैं

कुछ दिनों पहले बेटी के साथ एक क्यूट तस्वीर की थी पोस्ट
वानखेड़े का वो मैच कभी याद नहीं रखेंगे हार्दिक
हाल ही में MI टीम ने राजस्थान के खिलाफ मैच खेला था और येमुकाबला हार्दिक की टीम हार गई थी, वहीं ये मैच वानखेडे़ के मैदान पर खेला गया था। उस दौरान स्टेडियम में पहुंचे फैन्स ने हार्दिक को जमकर Troll किया था और उनके खिलाफ BOO किया था, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। वहीं फैन्स की इन हरकतों ने साफ कर दिया है कि, वो बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या को पसंद नहीं कर रहे हैं।