फैंस के साथ-साथ परिवार का भी Gill ने जीता DIL, आलोचकों के बयानों को किया अपनी पारी से KILL
शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 89 रनों की शानदार पारी खेली।
अद्यतन - Apr 4, 2024 9:58 pm

आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बोर्ड पर लगाए हैं। शुभमन गिल (Shubman Gill) इस सीजन कप्तानी तो शानदार कर रहे हैं। लेकिन गिल के बल्ले से पिछले 3 मैचों में खास पारी देखने को नहीं मिली थी, जिसके चलते वो क्रिकेट एक्सपर्ट्स के निशाने में थे।
आज पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 89 रनों की आतिशी पारी खेल फिर से सबका दिल जीत लिया है। शुभमन गिल को चियर करने के लिए उनकी मां और बहन नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पहुंची है।
शाहनील गिल ने डाली खास इंस्टा स्टोरी
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में शाहनील गिल और उनकी मां स्टेडियम में शुभमन गिल (Shubman Gill) को चियर करते हुए नजर आ रही है। शाहनील गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘My gorgeous’

शाहनील गिल सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस के चलते खूब सुर्खियां बटोरती है। शाहनील की सारा तेंदुलकर के साथ दोस्ती है, दोनों साथ में कई बार स्पॉट हो चुकी है।
Shubman Gill ने खेली कप्तानी पारी
आईपीएल 2024 में शुभमन गिल (Shubman Gill) को दो मैचों में अच्छी शुरूआत जरूर मिली थी, लेकिन वो पारी को बड़ा नहीं पाए थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल लय में नजर आए, और अच्छे-अच्छे गेंदबाजों पर अटैक किया। गिल ने 48 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 89 रनों की नाबाद पारी खेली।
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 19 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। वहीं राहुल तेवतिया ने 8 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके बल गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए। पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया, वहीं हरप्रती बरार और हर्षल पटेल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।