IPL 2024 में बना एक और बड़ा रिकॉर्ड, 17 मैचों में ही पूरा हुआ छक्कों का तिहरा शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 में बना एक और बड़ा रिकॉर्ड, 17 मैचों में ही पूरा हुआ छक्कों का तिहरा शतक

आईपीएल के किसी भी सीजन में इससे पहले 17 मैचों में 300 छक्के नहीं लगे थे।

Shubman Gill (BCCI/IPL)
Shubman Gill (BCCI/IPL)

IPL 2024 में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। सीजन का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। पंजाब किंग्स ने 1 गेंद शेष रहते हुए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

इस सीजन लगातार बड़े से बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए नजर आ रहे हैं। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच के दौरान एक और रिकॉर्ड टूट चुका है। आईपीएल के 17वें सीजन के 17वें मैच में छक्कों का तिहरा शतक पूरा हो गया है।

IPL 2024 में बना एक और खास रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पारी के पहले ही ओवर में छक्का लगाया था, जो इस सीजन का 300वां छक्का था। आपको बता दें इससे पहले कभी किसी भी सीजन में इतने कम मैचों में 300 छक्के नहीं लगे थे। इससे पहले आईपीएल 2023 में पहले 17 मैचों में 259 छक्के लगे थे। जबकि 2020 में 17 मैचों में 258, 2018 में 250 छक्के और 2022 में पहले 17 मैचों में 245 छक्के बल्लेबाजों ने लगाए थे।

आईपीएल 2024 में हेनरिक क्लासेन ने अब तक जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 4 मैचों में अब तक 17 छक्के जड़ चुके हैं। क्लासेन इस सीजन में अब तक सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले पायदान पर है। सुनील नारायण (12), रियान पराग (12) और निकोलस पूरन (12) भी लिस्ट में शामिल है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी सीजन हाईस्ट टोटल का रिकॉर्ड किया अपने नाम

IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277/3 बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास का हाईस्ट टोटल बन चुका है। इस मैच में दोनों टीम के बल्लेबाजों ने मिलकर 38 छक्के जड़े थे, जो एक मेन्स टी20 मैच में अब तक लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272/7 बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा हाईस्ट टोटल है।

close whatsapp