बेटी का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं रोहित शर्मा, भारी भीड़ के बीच मीडिया को भी किया चुप
एयरपोर्ट से MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2024 11:46 पूर्वाह्न

MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, जहां आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो सामने आ ही जाता है। अब ऐसा ही एक नया वीडियो आया है, जिसमें हिटमैन अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं और ये क्यूट वीडियो आपको भी काफी ज्यादा पसंद आने वाला है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इन दिनों।
कप्तान नहीं है फिर भी टेंशन में रहते हैं रोहित शर्मा
MI टीम ने अपना आखिरी मैच राजस्थान के खिलाफ वानखेडे़ में खेला था, इस दौरान मुंबई टीम बुरी तरह फेल रही थी। उस समय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा काफी ज्यादा टेंशन में नजर आ रहे थे और जब टीम के विकेट गिर रहे थे जो उनका चेहरा देखने लायक था। वहीं उस मैच के दौरान हार्दिक को फैन्स ने काफी बू किया था और रोहित के नाम से स्टेडियम गूंज उठा था।
बेस्ट बल्लेबाज होने के साथ-साथ बेस्ट ‘पापा’ भी हैं रोहित शर्मा
*एयरपोर्ट से MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल।
*इस वीडियो में रोहित की गोद में सोती हुई नजर आ रही है उनकी बेटी।
*मीडियो ने लगाई हिटमैन को आवाज, तो हिटमैन ने चुप रहने का किया इशारा।
*रोहित अपनी बेटी का रखते हैं काफी ध्यान, समय-समय पर पोस्ट करते हैं तस्वीरें।
ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है रोहित शर्मा का
अगला मैच किसके खिलाफ होगा MI टीम का?
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं, जहां इस टीम को तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात, SRH और राजस्थान ने MI टीम को हराया है, जिसके बाद टीम अंक तालिका के 10वें स्थान पर है। दूसरी ओर अब मुंबई टीम को अपना अगला मैच 7 अप्रैल के दिन खेलना है, ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा और दिल्ली के खिलाफ ये मैच होगा। दिल्ली टीम भी KKR के खिलाफ मैच हारकर आ रही है।