IPL 2024: जीत की प्रार्थना करने सोमनाथ मंदिर पहुंचे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, वीडियो वायरल
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अब तक 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - Apr 5, 2024 6:45 pm

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में काफी निराशाजनक शुरूआत मिली है। मुंबई इंडियंस को अब तक तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही हार्दिक पांड्या फैंस के निशाने में थे। मुंबई इंडियंस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या और ज्यादा ट्रोलर्स के निशाने में आ गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ने का मन बना रहे हैं, क्योंकि वह हार्दिक की कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं है। इस बीच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए सोमनाथ मंदिर पहुंच गए हैं।
सोमनाथ मंदिर पहुंचे Hardik Pandya
ANI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पूरे रीति-रिवाज के साथ सोमनाथ मंदिर में भगवान की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Gujarat: Indian Cricket Team all-rounder Hardik Pandya offers prayers at Somnath Temple.
Source: Somnath Temple Trust pic.twitter.com/F8n05Q1LSA
— ANI (@ANI) April 5, 2024
वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘चलो इनका भी अच्छा वक्त स्टार्ट हो गया’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बुरा वक्त आते ही भगवान की शरण में पहुंच गए’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फिर भी गाली खाएगा फैंस से’
MI का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पिछले दो आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। हार्दिक के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीती थी, वहीं दूसरे सीजन रनर-अप बनी थी। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रूपए में ट्रेड किया था।
फ्रेंचाइजी ने फिर रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी सौंपी थी। आईपीएल 2024 में अब तक हार्दिक पांड्या को फैंस का सपोर्ट मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में भी फैंस ने हार्दिक पांड्या को Boo किया था।
मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 125 रन ही बना पाई थी। राजस्थान रॉयल्स ने 27 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। मुंबई इंडियंस अगला मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।