IPL 2024 social media trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 6 अप्रैल के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के लिए सूर्यकुमार यादव पूरी तरह तैयार हैं।

IPL 2024 social media trends
IPL 2024 social media trends

IPL 2024 का 19वां मुकाबला आज यानि 6 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस सीजन राजस्थान ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे जीत मिली है। वहीं बेंगलुरु ने चार मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

बहरहाल, आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। वहीं आज के मुकाबले के दौरान जितने छक्के लगेंगे, प्रत्येक छक्के के लिए राजस्थान रॉयल्स पूरे राजस्थान में 6 घरों में सौर पैनल लगाएगा।

इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से मात दी। इस मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने चेन्नई को 165 रनों पर रोक दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।

बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आज ही के दिन 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। उसने फाइनल मैच में भारत को 6 विकेट से हराया था। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटरों ने इस मौके को याद करते हुए सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिए हैं।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के लिए सूर्यकुमार यादव पूरी तरह तैयार हैं। वह टीम के साथ जुड़ गए हैं और मुंबई के आगामी मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच सूर्यकुमार यादव का अभ्यास करने का वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैन्स की खुशी अलग लेवल पर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp