अपने असली 'कप्तान' रोहित शर्मा से मिलकर, ऋषभ पंत की खुशी का ठिकाना नहीं था बॉस - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने असली ‘कप्तान’ रोहित शर्मा से मिलकर, ऋषभ पंत की खुशी का ठिकाना नहीं था बॉस

आज वानखेड़े में खेला जाएगा दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला।

Pant And Rohit (Image Credit- Instagram)
Pant And Rohit (Image Credit- Instagram)

भले ही MI टीम के कप्तान अब हार्दिक पांड्या हो, लेकिन फैन्स की नजरों में तो अभी भी रोहित शर्मा ही उनके कप्तान है। हिटमैन को लेकर क्रेज वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला था, जब MI टीम ने राजस्थान के खिलाफ मैच खेला था। अब हार्दिक की टीम का सामना दिल्ली से है और उससे पहले पंत का एक प्यारा वीडियो आया है हिटमैन के साथ में। साथ ही ये वीडियो फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

आज जीत जरूरी है  रोहित और हार्दिक की टीम को

रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने हार्दिक पांड्या इस समय काफी प्रेशर में है, दूसरी ओर मुंबई टीम आज दिल्ली के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। ऐसे में MI टीम लीग में लगातार 3 मैच हार चुकी है और आज का मैच टीम के लिए जीतना काफी जरूर होगा, साथ ही अंक तालिका पर हार्दिक की टीम अभी 10वें स्थान पर है हार की हैट्रिक के साथ में। दूसरी ओर दिल्ली टीम के भी बुरे हाल हैं, जहां इस टीम ने अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को सिर्फ 1 में जीत मिली है और 3 में हार।

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की दोस्ती में कुछ तो अलग बात है

*आज वानखेड़े में खेला जाएगा दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला।
*रोहित शर्मा और दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में ये पक्के दोस्त किसी बात को लेकर हंसी-मजाक करते हुए आए नजर।
*पंत हमेशा से रोहित को मानते है अपना बड़ा भाई, वो चीज मैदान पर आती है नजर।

ऋषभ पंत कितने खुश नजर आ रहे हैं रोहित शर्मा से मिलकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

सच में भगवान भरोसे है अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी

आज के मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), पीयूष चावला, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल।

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमीत कुमार, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

close whatsapp