कुलचा जोड़ी कभी MI टीम का हुआ करती थी हिस्सा, 12 साल पुरानी है कुलदीप-चहल की यारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुलचा जोड़ी कभी MI टीम का हुआ करती थी हिस्सा, 12 साल पुरानी है कुलदीप-चहल की यारी

MI टीम ने स्पिनर कुलदीप यादव को दिखाई एक बहुत पुरानी तस्वीर।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

एक समय विरोधी टीमों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलचा जोड़ी काल बन गई थी, जहां कुलदीप यादव और युजी चहल की फिरकी जोड़ी में आकर विकेट लेती थी। लेकिन समय के साथ हुए बदलाव का शिकार ये जोड़ी हो गई और अब टीम इंडिया से साथ में खेले कुलदीप और चहल को काफी समय हो गया है। लेकिन इन दोनों की यारी कितनी पुरानी है, इसका खुलासा अब हुआ है।

आखिरी बार साथ में कब खेली थी कुलचा जोड़ी?

टीम इंडिया लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है, इस बदलाव के चलते युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दिया जा रहा है। जिसके कारण कुलचा जोड़ी काफी समय से साथ में नहीं खेली है, वैसे कुलदीप और चहल ने एक साथ अपना आखिरी मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था उसके बाद दोनों को साथ में खेलने का मौका नहीं मिला और आगे भी शायद ही मौका मिले।

अरे, अरे! ये तो कुलचा जोड़ी का बचपन है

*MI टीम ने स्पिनर कुलदीप यादव को दिखाई एक बहुत पुरानी तस्वीर।
*इस तस्वीर में कुलदीप के साथ नजर आ रहे हैं पक्के दोस्त युजी चहल भी।
*12 साल पहले यानी की साल 2012 में MI टीम का हिस्सा थे दोनों गेंदबाज ।
*तस्वीर देख काफी खुश हुए कुलदीप, बोले कितना यंग लग रहा हूं मैं यार।

कुलचा जोड़ी को लेकर MI टीम का एक खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

MI टीम दिल्ली के खिलाफ खेलने के लिए है तैयार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

युजी की टीम विजय रथ पर सवार है

दूसरी ओर युजी चहल की टीम यानी की RR टीम IPL 2024 में विजय रथ पर सवार है, जहां इस टीम ने लीग में अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं और टीम ने सभी को अपने नाम किया है। राजस्थान टीम ने अभी तक LSG, DC, MI और RCB को हराया है, जिसके बाद टीम के पास अंक तालिका में 8 अंक है। वहीं अब राजस्थान टीम का अगला मैच 10 तारीख के दिन है, ये मैच गुजरात के खिलाफ होगा और जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp