3 milestones that were reached in LSG vs GT, Match 21

IPL 2024: Match 21: 3 बड़े माइलस्टोन जो LSG vs GT मैच के दौरान हासिल किए गए

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया।

LSG vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
LSG vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने यश ठाकुर के पांच विकेट और क्रुणाल पांड्या के तीन विकेटों की मदद से गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराकर आईपीएल 2024 के इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और टीम ने मार्कस स्टोइनिस के 43 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए।

जवाब में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े थे, लेकिन शुभमन के आउट होने के बाद टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और टीम 18.5 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। लखनऊ की जीत के अलावा इस मैच में और भी कुछ बड़े रिकार्ड्स बने, क्या हैं वो रिकार्ड्स आइए जानते हैं।

IPL 2024: 3 milestones that were reached in LSG vs GT Match 21 (3 बड़े माइलस्टोन जो LSG vs GT मैच के दौरान हासिल किए गए)

3) जीटी के लिए दूसरा सबसे कम टोटल स्कोर

LSG vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
LSG vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

LSG vs GT मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात दूसरी पारी में 164 रन का लक्ष्य आसानी से पार कर लेगी। वे बिना किसी नुकसान के 54 रन बना चुके थे। शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों उस समय अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, गिल के आउट होने के बाद 2022 के आईपीएल विनिंग टीम की कमजोर बल्लेबाजी लाइन-अप एलएसजी की शानदार गेंदबाजी के सामने लड़खड़ा गई।

टाइटंस 18.5 ओवर में केवल 130 रन ही बना सके, जिसमें साई सुदर्शन 23 गेंदों में 31 रन बनाकर उनके लिए टॉप रन स्कोरर रहे। यह अब जीटी का दूसरा सबसे कम और आईपीएल इतिहास में घर से बाहर सबसे कम स्कोर है। गुजरात टाइटंस का सबसे कम स्कोर 125/5 है जो पिछले सीजन में अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp