RR vs GT Head to Head Record: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जानें किस टीम का पलड़ा रहा है अब तक भारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR vs GT Head to Head Record: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जानें किस टीम का पलड़ा रहा है अब तक भारी

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम अब तक 5 बार आपस में टकराई है।

RR vs GT (Photo Source: Getty Images)
RR vs GT (Photo Source: Getty Images)

RR vs GT Head to Head Record: आईपीएल 2024 का 24वां मुकाबला 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने सीजन में अब तक अपने चारों मैचों में जीत दर्ज की है, टीम 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस को पिछले दो मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस 5 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की नाबाद 113 रन की पारी के दम 183 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की शतकीय पारी के दम पर 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 18.5 ओवरों में 130 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। साई सुदर्शन 23 गेंदों में 31 रन और राहुल तेवतिया 25 गेंदों में 30 रन की पारी टीम के लिए खेली थी।

RR vs GT Head to Head Record: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस अब तक 5 बार आमने-सामने आई है। इन 5 मैचों में गुजरात टाइटंस ने 4 मैच और राजस्थान रॉयल्स ने मात्र एक ही मुकाबला जीता है।

खेले गए कुल मैच 5
राजस्थान रॉयल्स ने जीते 1
गुजरात टाइटंस ने जीते 4
नो रिजल्ट 0

RR vs GT IPL All-time Results: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड सभी सीजन

दिनांक विजेता कितने से जीता वेन्यू
5 मई 2023 गुजरात टाइटंस 9 विकेट जयपुर
16 अप्रैल 2023 राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट अहमदाबाद
29 मई 2022 गुजरात टाइटंस 7 विकेट अहमदाबाद
24 मई 2022 गुजरात टाइटंस 7 विकेट कोलकाता
14 अप्रैल 2022 गुजरात टाइटंस 37 रन मुंबई

close whatsapp