IPL 2024: एक नजर डालिए PBKS vs SRH मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर
SRH की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई
अद्यतन - Apr 9, 2024 11:51 pm

IPL 2024 के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स पर 2 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने नितीश रेड्डी के शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 182 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित ओवर में 180 रन ही बना सकी। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की जोड़ी ने टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
नितीश रेड्डी ने SRH को 182 के स्कोर तक पहुंचाया
इससे पहले टॉस हारकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। SRH को इस स्कोर तक पहुंचाने में नितीश रेड्डी का बड़ा योगदान रहा। जब टीम पावरप्ले में 39 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी, तब नितीश रेड्डी ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
उन्होंने 37 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं अब्दुल समद ने 12 गेंदों में 5 चौके की मदद से 25 रन बनाए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने सधी हुई गेंदबाजी की और चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि हर्षल पटेल को दो विकेट मिला।
पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद निराशानजक रही। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो एक बार फिर रन बनाने में नाकाम रहे। उन्हें पैट कमिंस ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने इम्पैक्ट प्लेयर प्रभसिमरन (4) और शिखर धवन (14) के विकेट चटकाकर पंजाब के लिए मुश्किले खड़ी कर दी। हालांकि, सैम करन (29) और सिकंदर रजा (28) ने टीम को संभालने का प्रयास किया।
शशांक सिंह-आशुतोष शर्मा ने फिर दिखाया पावर-हिटिंग शो
अंत में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर टीम के लिए जिम्मा उठाया। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे, लेकिन पंजाब लक्ष्य से दो रन दूर रह गया। दोनों बल्लेबाज टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया। जहां शशांक 25 गेंदों में 46 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं आशुतोष शर्मा 15 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। SRH की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।
यहां देखें PBKS vs SRH मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स
People: kya boring match hai yrr
Jay Shah: pic.twitter.com/cghISHPYyQ
— p• (@Cinemakafan) April 9, 2024
Cummins Need To Give 10 Cr And A Picture With Worldcup To Harshal#SRHvsPBKS pic.twitter.com/d04f3cDkhg
— Sankalp (Kohli's Version) (@169mcgclassic) April 9, 2024
https://twitter.com/Qasidkamalpasha/status/1777756490260242579
Shashank Singh and Ashutosh Sharma for Punjab every match #SRHvsPBKS #PBKSvSRH #PunjabKings #OrangeArmy pic.twitter.com/iuqsjDT751
— Nomad💥 (@Nomad_0XD) April 9, 2024
Shashank & A.Sharma…
~🫡🔥#PBKSvsSRH pic.twitter.com/c0JsYD5MuW
— ˙❥˙𝓐𝓷𝓫𝓾°𝓛𝓾𝓫^♡…🎶🥀 (@DvSuruli) April 9, 2024
Shashank Singh and Ashutosh Sharma💥💥💥💥💥💥💥🔥🫡#PlayWithFire #PBKSvSRH#NitishKumarreddy #PunjabKings #OrangeArmy #PBKSvsSRH #TeamIndia #SRHvsPBKS#T20WorldCup2024 #MIvsRCB#SunrisersHyderabad pic.twitter.com/lxUxv8n8KZ
— ▄︻̷̿┻̿═━一 🚶💥 (@Kohinoor1818) April 9, 2024
S Dhawan… The silent man
Pat Cummins… The silent makerPat – – me to thak gya sb ko sant krvate krvate(Mi✅ csk✅ )
Rcb walo tumhara kya hoga 😄#PBKSvsSRH #SRHvsPBKS #SRH#OrangeArmy #ChampionsLeague #BitcoinHalving2024 pic.twitter.com/b5EK3qLlq0
— VIVEK_RAJ 🦅 (@VivekRaj8385) April 9, 2024
Jaydev Unadkat comes to bowl
Batsmen: pic.twitter.com/sJGP94XDKm
— Mohammed Mohsin Uddin (@Mohamme41067511) April 9, 2024
Pat Cummins to PBKS fans. #PBKSvsSRH #IPL2024 pic.twitter.com/e8oTSCIYtw
— setbetofficial (@Setbetofficial) April 9, 2024
https://twitter.com/kpsa45/status/1777756567313801325