MI vs RCB Dream11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट, IPL 2024 मैच-25 के लिए

MI vs RCB Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, और पिच रिपोर्ट, IPL 2024 के Match-25 के लिए

आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 11 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)
MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)

MI vs RCB Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाई थी।

वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। विराट कोहली की 113 रन की नाबाद पारी के दम पर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 बनाए थे। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की शतकीय पारी के चलते 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था। इस सीजन में यह आरसीबी की लगातार तीसरी हार थी।

पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 4 मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ 8वें स्थान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैच में 1 जीत और 2 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

MI vs RCB Match Details: मैच जानकारी

Match  Details
Match Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, Match- 25
Venue Wankhede Stadium, Mumbai
Date and Time 11 April, Thursday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network & Jio Cinema App

MI vs RCB Pitch Report: पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। यहां शुरूआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और मूवमेंट मिलता है। रात में ओस के कारण यहां चेज करने वाली टीम को फायदा मिलेगा। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 162 है।

MI vs RCB Head to Head Records: हेड टू हेड रिकॉर्ड

Matches Played 32
Mumbai Indians Won 18
Royal Challengers Bengaluru Won 14
No Result 0

MI vs RCB Probable Playing XIs: संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (MI):

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, सौरव चौहान, कैमरन ग्रीन, रजत पाटिदार, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मयंक डागर, रीस टॉपली, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

MI vs RCB Dream 11 Fantasy Suggestions: आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले के लिए

MI vs RCB Dream 11 Head to Head Team: ड्रीम 11 हेड टू हेड टीम

विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक, ईशान किशन

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, कैमरन ग्रीन

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, गेराल्ड कोएत्जी

Captain (कप्तान) First Choice- विराट कोहली

Captain (कप्तान) Second Choice- रोमारियो शेफर्ड

Vice Captain (उप-कप्तान) First Choice- रोहित शर्मा

Vice Captain (उप-कप्तान) Second Choice- जसप्रीत बुमराह

MI vs RCB Dream 11 Grand League Team: ड्रीम 11 ग्रैंड लीग टीम

विकेटकीपर- ईशान किशन

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, कैमरन ग्रीन

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, गेराल्ड कोएत्जी

Captain (कप्तान) First Choice- रोहित शर्मा

Captain (कप्तान) Second Choice- जसप्रीत बुमराह

Vice Captain (उप-कप्तान) First Choice- विराट कोहली

Vice Captain (उप-कप्तान) Second Choice- सूर्यकुमार यादव

close whatsapp