IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RR vs GT मैच-24 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RR vs GT, मैच-24 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल जानें-

Sanju Samson, Riyan Parag & Yuzvendra Chahal (Photo Source: BCCI/IPL)
Sanju Samson, Riyan Parag & Yuzvendra Chahal (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ऑरेंज कैप की ताजा सूची में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की टॉप-5 में एंट्री हुई है। वहीं युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की ताजा सूची में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

ऑरेंज कैप की ताजा सूची की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 5 मैचों में 316 रनों के साथ अब भी पहले स्थान पर मौजूद है। रियान पराग (261) और शुभमन गिल (255) आज के मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। संजू सैमसन (246) चौथे स्थान पर हैं, वहीं साई सुदर्शन (226) पांचवें स्थान पर मौजूद है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 316 5 216 105.33 113 146.3 29 12 1 2
2 रियान पराग RR 261 5 165 87 84 158.18 17 17 3
3 शुभमन गिल GT 255 6 168 51 89 151.79 19 9 2
4 संजू सैमसन RR 246 5 156 82 82 157.69 24 10 3
5 साई सुदर्शन GT 226 6 177 37.67 45 127.68 23 3

पर्पल कैप की ताजा सूची में पहले स्थान पर पहुंचे युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। पर्पल कैप की ताजा सूची में युजवेंद्र चहल 5 मैचों में 10 विकेट के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। मुस्तफिजुर रहमान (9) दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अर्शदीप सिंह (8), मोहित शर्मा (8) और खलील अहमद (7) टॉप-5 की सूची में शामिल है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 युजवेंद्र चहल RR 10 5 18 3/11 108 13.2 7.33 132
2 मुस्तफिजुर रहमान CSK 9 4 16 4/29 96 14.22 8 128 1
3 अर्शदीप सिंह PBKS 8 5 18.2 4/29 110 20 8.73 160 1
4 मोहित शर्मा GT 8 6 23 3/25 138 27 9.39 216
5 खलील अहमद DC 7 5 20 2/21 120 24.29 8.5 170

RR vs GT, मैच-24 का हाल-

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बोर्ड पर लगाए थे। रियान पराग ने 48 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली थी। वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

गुजरात टाइटंस के लिए उमेश यादव, राशिद खान और मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिए थे। गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य का पीछा कर 3 विकेट से जीत हासिल की। शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं राशिद खान ने 11 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। राजस्थान रॉयल्स के लिए कुलदीप सेन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया।

close whatsapp