IPL 2024: "कोई God Father नहीं इसलिए वर्ल्ड कप में..."- GT के खिलाफ Sanju Samson की फिफ्टी पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

IPL 2024: “कोई God Father नहीं इसलिए वर्ल्ड कप में…”- GT के खिलाफ संजू सैमसन की फिफ्टी पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ संजू सैमसन ने 38 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली।

Sanju Samson (Photo Source: BCCI/IPL)
Sanju Samson (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बोर्ड पर लगाए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के अंदर ही दो बड़े विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल (24) और जोस बटलर (8) जल्दी पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) और रियान पराग की जोड़ी ने टीम को वापसी दिलाई।

कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 68 रनों की नाबाद पारी खेली, और बैक टू बैक अर्धशतक भी जड़ा है। आईपीएल 2024 में घातक फॉर्म संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टिकट दिलवा सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर संजू सैमसन की पारी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

Sanju Samson ने खेली सूझबूझ भरी पारी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 42 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। संजू सैमसन (Sanju Samson) और रियान पराग के बीच तीसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी हुई। रियान पराग ने 48 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली। दो शुरुआती झटकों के बाद संजू सैमसन को संभल कर खेलने की जरूरत थी, जो काम उन्होंने बखूबी करके दिखाया।

संजू सैमसन की पारी पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Arjunsi35219409/status/1778091270394753349

https://twitter.com/VishalVerma_9/status/1778093410160927021

https://twitter.com/Arjunsi35219409/status/1778093840420970551

आईपीएल के जरिए बीसीसीआई खिलाड़ियों पर नजरें बनाई हुई है। आईपीएल 2024 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम चुनी जाएगी। संजू सैमसन (Sanju Samson) इस वक्त अपने शानदार खेल से मजबूत दावेदारी पेश करते हुए नजर आ रहे हैं।

इंजरी से वापसी करने के बाद ऋषभ पंत भी इस वक्त बल्ले और विकेटकीपिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सा खिलाड़ी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में अपनी जगह पक्की करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल या फिर 1 मई को मीटिंग हो सकती है, जिसके बाद वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा।

close whatsapp