LSG vs DC: Weather रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट और इकाना स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-26 के लिए
IPL 2024 का 26वां मुकाबला LSG और DC के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 12 अप्रैल को खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 12, 2024 12:06 अपराह्न

IPL 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 11 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चूंकि ये मैच लखनऊ के होम ग्राउंड पर होगा, ऐसे में वहां के फैंस बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे होंगे। इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे कि, मैच के दौरान इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच और यहां का मौसम कैसा रहने वाला है।
IPL 2024, LSG vs DC: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की अपेक्षा गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद प्रदान करती है। पिछले कुछ मुकाबलों में यहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए दिक्क्तों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में फैंस को यहां पर एक लो स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। स्पिनर्स इस मैच में अहम भूमिका निभाते हुए दिख सकते हैं। यहां जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला चुन सकती है।
IPL 2024: LSG vs DC: लखनऊ का Weather रिपोर्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच के दिन लखनऊ का मौसम साफ रहने वाला है। दिन के समय यहां का तापमान 37 डिग्री के आसपास बना रहेगा, तो वहीं शाम में यह गिरकर 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। मैच के दिन बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है, तो फैंस को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा। मैच के दौरान लगभग 6-8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
IPL 2024: Ekana Cricket Stadium Stats & records
पिछले 9 IPL मुकाबलो में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 154 रन रहा है। यहां पर आईपीएल के कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने कुल 6 मैच जीते हैं, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सिर्फ 2 मैच जीता है। साथ ही एक मैच बेनतीजा रहा है।
| कुल मैच | 9 |
| पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता | 6 |
| लक्ष्य पीछा करने वाली टीम ने जीता | 2 |
| नो रिजल्ट | 1 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 154 |
| हाईएस्ट टीम टोटल | 199 |
| लोएस्ट टीम टोटल | 108 |