IPL 2024: रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुलदीप सेन को उनकी ही DRS काॅल देखने से रोका, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुलदीप सेन को उनकी ही DRS काॅल देखने से रोका, देखें वीडियो

आईपीएल 2024 का 24वां मैच कल 10 अप्रैल को राजस्थान राॅयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X)
Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 के जारी सीजन का 24वां मैच कल 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान राॅयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच के दौरान राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग और तेज गेंदबाज कुलदीप सेन की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

बता दें कि यह वीडियो गुजरात टाइटंस की पारी के 9वें ओवर के दौरान की है। कुलदीप सेन द्वारा फेंके गए इस ओवर में साई सुदर्शन एक स्कूप शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधे सुदर्शन के पैड पर जा लगी। इसके बाद कुलदीप LBW की अपील करते हैं, पर अंपायर इसे नाॅटआउट करारा देते हैं। इसके बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन डीआरएस ले लेते हैं।

तो वहीं जब इस काॅल की तीसरे अंपायर द्वारा जांच की जा रही थी और स्क्रीन की ओर कुलदीप सेन टुकटुकी लगाए देख रहे थे, लेकिन इस दौरान रियान पराग उन्हें स्क्रीन की ओर नहीं देखने देते हैं और उन्हें कहते हुए सुना गया “तू मत देख, तू मत देख”

देखें दोनों खिलाड़ियों की इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

https://twitter.com/TZxKRAKEN/status/1778105611416109568?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1778105611416109568%7Ctwgr%5E8db5099a78ff6886b9760a53afe9baf926ed99b1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fipl-2024-riyan-parag-blocks-kuldeep-sen-from-watching-his-own-drs-appeal-against-gujarat-titans%2F

राजस्थान को आईपीएल 2024 में मिली पहली हार

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो राजस्थान को गुजरात ने 3 विकेट से हरा दिया है, और यह जारी आईपीएल सीजन में राॅयल्स की पहली हार भी है। मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान राॅयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। राजस्थान की ओर से इनफाॅर्म रियान पराग ने 76 और संजू सैमसन ने 68* रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद जब गुजरात टाइटंस RR से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इसे राशिद खान (24 रन, 11 गेंद) की कमाल की पारी की बदौलत, पारी की आखिरी गेंद पर चौका मारकर 3 विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल की थी। राशिद के अलावा शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 72 रनों का योगदान दिया था।

close whatsapp