IPL 2024: RCB के खिलाफ मैच से पहले MI ने इस धाकड़ युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में किया शामिल, तीनों ही प्ररूपों में जड़ चुका है शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RCB के खिलाफ मैच से पहले MI ने इस धाकड़ युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में किया शामिल, तीनों ही प्ररूपों में जड़ चुका है शतक

हार्विक देसाई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में 175 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए थे।

Harvik Desai (Pic Source-X)
Harvik Desai (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक कई शानदार मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। MI ने अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई टीम अभी तक 2024 सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। वहीं टूर्नामेंट के बीच में ही मुंबई को तगड़ा झटका लगा है। युवा खिलाड़ी विष्णु विनोद चोटिल होने की वजह से इस सीजन से बाहर हो चुके हैं। भारतीय घरेलू क्रिकेट में विष्णु विनोद का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अब मुंबई इंडियंस ने विष्णु विनोद के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है।

MI ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्विक देसाई को अपनी टीम में शामिल किया है। हार्विक देसाई भी उन कुछ खिलाड़ियों में से है, जिनका प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। बता दें, हार्विक देसाई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में 175 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए थे। यही नहीं हार्विक देसाई U19 वर्ल्ड कप 2018 की भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

यह युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज सौराष्ट्र की ओर से खेलता है और तीनों ही प्रारूपों में शतक जड़ चुका है। अब हार्विक देसाई इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की घोषणा की है कि चोटिल विष्णु विनोद की जगह स्क्वॉड में हार्विक देसाई की एंट्री हुई है।

यह रहा ट्वीट:

मुंबई इंडियंस की बात करें तो फ्रेंचाइजी को अब अपना अगला मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन भी इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है, जबकि चार में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

मुंबई इंडियंस के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज अब फॉर्म में आ चुके हैं और आरसीबी के खिलाफ वे जबरदस्त प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे। युवा खिलाड़ी हार्विक देसाई भी अपने मौका का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?