IPL 2024: RCB vs SRH Probable Playing XI, मैच 30 के लिए, कैसे जीत की राह पर लौटेगी RCB
IPL 2024 का 30वां मुकाबला बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच 15 अप्रैल को खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 14, 2024 11:10 am

IPL 2024 का 30वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 15 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो बेंगलुरु ने इस सीजन अब तक कुल छह मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ एक में जीत मिली है बाकी पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अगर हैदराबाद की बात करें तो उन्होंने अब खेले गए पांच में से तीन मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि, इस मैच में दोनों टीमें किस प्लेइंग XI के साथ उतरती है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru, RCB)
बेंगलुरु का हाल इस सीजन अब तक काफी ज्यादा बेहाल रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उस जीत को छोर दें तो अब तक RCB का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर दिख रही और शायद यही वजह है कि, उनके गेंदबाज अच्छे स्कोर को भी डिफेंड नहीं कर पा रहे हैं। बल्लेबाजी में भी विराट कोहली और दिनेश कार्तिक को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं ऐसे में SRH के खिलाफ मैच में RCB में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad, SRH)
हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन इस सीजन मिला जुला रहा है। कुछ मौकों पर टीम के प्लेयर्स ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया है तो कुछ मौकों पर वो दबाव वाली परिस्थिति में बिखरते हुए नजर आए हैं। अच्छी बात ये कि टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और गेंदबाज काफी अच्छी फॉर्म में हैं। ऐसे में काफी हद तक संभव है कि उनकी टीम RCB के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव न करे।
IPL 2024: RCB vs SRH: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपली, विजयकुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश प्रभुदेसाई, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, राजन कुमार, कर्ण शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी