शर्मा जी करने वाले हैं CSK के गेंदबाजों का बुरा हाल, नेट्स में रोहित ने उतार दी गेंद की खाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

शर्मा जी करने वाले हैं CSK के गेंदबाजों का बुरा हाल, नेट्स में रोहित ने उतार दी गेंद की खाल

CSK और MI टीम के बीच होने वाले मैच से पहले एक वीडियो आया सामने।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

भले ही अब रोहित शर्मा मुंबई टीम के कप्तान नहीं रहे हो, लेकिन उसके बाद भी उनके खेल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी हिटमैन गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा देते हैं, ऐसा ही कुछ वो चेन्नई के खिलाफ भी करने वाले हैं और इसे लेकर रोहित ने नेट्स में जमकर मेहनत की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IPL टीम बदल सकते हैं रोहित शर्मा

जी हां, जिस तरह से रोहित शर्मा को मुंबई टीम की कप्तानी से हटाया गया है, वो किसी को भी पसंद नहीं आया है और खुद हिटमैन भी काफी ज्यादा निराश नजर आए। इस बीच रोहित को लेकर काफी सारी रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसके बाद IPL 2024 के बाद रोहित मुंबई टीम का साथ छोड़ देंगे और वो हार्दिक की कप्तानी से खुश नहीं है।

रोहित शर्मा के इस वीडियो को आप एक बार नहीं कई बार देखेंगे

*CSK और MI टीम के बीच होने वाले मैच से पहले एक वीडियो आया सामने।
*MI के सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए वीडियो में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आए नजर।
*जहां इस वीडियो में हिटमैन नेट्स में मार रहे हैं एक के बाद एक कई कड़क शॉट।
*लगातार हर मैच में रोहित का चल रहा है बल्ला, CSK खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी।

एक नजर रोहित शर्मा की नेट प्रैक्टिस पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

MI टीम तैयार है आज के महामुकाबले के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

अंक तालिका के टॉप पर कौनसी टीम है फिलहाल

अब तक IPL 2024 में ढेर सारे गजब के मैच देखने को मिले हैं, साथ ही दिग्गज टीमों को करारी हार भी मिली है। लेकिन अंक तालिका पर लंबे समय से एक ही टॉप पर बनी हुई है, वो टीम है संजू की कप्तानी वाली राजस्थान। जहां RR टीम ने लीग में कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 5 में जीत मिली है और 1 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। तो दूसरे नंबर पर KKR टीम है, जिसने 4 मैचों में से 3 मैच जीते हैं और 1 मैच में अय्यर की टीम हारी है।

close whatsapp