IPL RCB vs SRH Pitch & Weather Report ground stats

RCB vs SRH: Weather रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट और चिन्नास्वामी स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-30 के लिए

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 2 रनों से हराया था।

Chinnaswamy Stadium
Chinnaswamy Stadium. (Photo Source: Twitter)

IPL 2024 का 30वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 15 अप्रैल को खेला जाएगा। चूंकि यह मैच RCB की टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी, तो इसलिए वहां के फैंस बेसब्री के साथ इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। आज हम इस आर्टिकल में इस मैच के लिए चिन्नास्वामी की पिच और वहां के मौसम के बारे में बात करेंगे।

IPL 2024: RCB vs SRH: एम चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करती है। पिच को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाले मैच में बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिलती है। स्पिनर्स चिन्नास्वामी में अकसर ही महंगे साबित होते हैं। वैसे तो इस मैदान को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है, लेकिन इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 165-170 रन है।

IPL 2024: RCB vs SRH: वेदर रिपोर्ट

मौसम की बात करें तो 15 अप्रैल को मौसम फैंस का साथ देगा। दिन भर बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान अधिकतम 33 डिग्री तक जाएगा। मैच भारतीय समयनुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। मैच के समय तापमान तकरीबन 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। ऐसे में फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि, उन्हें पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

आईपीएल मैचों के लिए M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru के Stats और Records

इस मैदान पर अब तक 91 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा बार 49 बार जीत हासिल की है। जबकि चार मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 166 है।

मैच 91
पहली बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता  38
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता 49
टॉस जीतने वाली टीम ने जीता 47
टॉस हारने वाली टीम ने जीता 37
नो रिजल्ट 4
सर्वाधिक टीम टोटल 263/5
न्यूनतम टीम टोटल 82
पहली पारी का औसत स्कोर 170
सर्वोच्च स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया गया 213

close whatsapp