नियमों को ताक पर रख Cockpit में घुसे युजी चहल, फिर शुरू कर दी अपनी सस्ती कॉमेडी - क्रिकट्रैकर हिंदी

नियमों को ताक पर रख Cockpit में घुसे युजी चहल, फिर शुरू कर दी अपनी सस्ती कॉमेडी

स्पिनर युजी चहल की एक नई रील वीडियो पोस्ट हुई है RR टीम के इंस्टा पर।

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)
Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

इस समय IPL 2024 में राजस्थान टीम अपनी पूरी लय में चल रही हैं, वहीं टीम के लिए युजी चहल से लेकर बटलर, कप्तान संजू और रियान पराग शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में टीम में मस्त माहौल है, जिसका नजारा एक नई इंस्टा रील में देखने को मिला है और इस रील वीडियो में चहल कॉमेडी करने में लगे हुए हैं।

कितने विकेट लिए हैं युजी चहल ने अभी तक

IPL 2024 में युजी चहल अपनी फिरकी से टीम के लिए खेल बदल रहे हैं, इस बीच फिलहाल पर्पल कैप चहल के खाते में है। जहां अभी तक खेले 6 मैचों में चहल ने 11 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है, वहीं दूसरे नंबर पर MI टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है और बुमराह के खाते में कुल 10 विकेट आए हैं साथ ही उनकी टीम का प्रदर्शन बेहद घटिया चल रहा है। हाल ही में मुंबई टीम को चेन्नई ने वानखेड़े के मैदान पर हराया है।

युजी चहल को फ्लाइट में भी चैन-आराम नहीं है

*स्पिनर युजी चहल की एक नई रील वीडियो पोस्ट हुई है RR टीम के इंस्टा पर।
*इस वीडियो में चहल घुसे फ्लाइट के Cockpit में और शुरू कर दी कॉमेडी।
*Cockpit में घुसकर चहल ने बोला- आज तो फ्लाइट तुम्हारा भाई ही चलाएगा।
*RR टीम में इस तरह की मस्ती आए दिन करते रहते हैं स्पिनर युजी चहल।

आप भी देख लो युजी चहल की ये कॉमेडी वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

प्रीति जिंटा के साथ RR टीम के खिलाड़ियों का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

अब कब है राजस्थान टीम का मुकाबला?

इस समय IPL 2024 की अंक तालिका के टॉप 2 में राजस्थान और कोलकाता की टीम है, ऐसे में अगला मैच इन दोनों टीमों का ही है। जहां KKR टीम के खिलाफ RR टीम 16 अप्रैल के दिन खेलने उतरेगी, ये मैच कोलकाता के Eden Gardens में खेला जाएगा। 5 जीत के साथ राजस्थान टीम के पास कुल 10 अंक है, तो 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर कोलकाता टीम अंक तालिका के दूसरे स्थान पर है और तीसरे स्थान पर चेन्नई की टीम है।

close whatsapp