जानिए IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में, Virat Kohli हैं टाॅप पर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानिए IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में, Virat Kohli हैं टाॅप पर 

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में टाॅप पर चल रहे हैं। 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

फटाफट क्रिकेट यानि कि टी20 क्रिकेट में जब कोई क्रिकेटर शतक लगाता है, तो उसकी पारी को काफी सराहा जाता है। टी20 क्रिकेट में शतक लगाना कोई आसान बात नहीं हैं। क्रिकेटर को तेजी से बल्लेबाजी करने का साथ, स्ट्राइक रेट का भी ख्याल रखना पड़ा है।

तो वहीं इन दिनों टी20 फाॅर्मेट में खेले जा रहे आईपीएल में आए दिन कोई ना खिलाड़ी शतक लगाता हुआ नजर आ रहा है। हाल में ही खबर आई थी कि विराट कोहली ने एक और शतक आईपीएल 2024 में लगाया है, तो वहीं उसी मैच में जोस बटलर ने भी शतकीय पारी खेली थी। साथ ही बता दें कि जब कल 15 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मैच खेला गया था। तो इस मैच में क्रिकेट फैंस को रनों की बारिश होती हुई नजर आई ।

हैदराबाद की टीम की ओर से इस मैच में ट्रैविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। तो वहीं अपनी इस पारी के साथ वह आईपीएल में शतक लगाने वाले कुछ गिने-चुने विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए थे। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में:

शतक लगाने के मामले में टाॅप पर हैं विराट कोहली

तो वहीं आईपीएल में जब सबसे ज्यादा शतकों के बारे में बात होती है, तो पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम सबसे ऊपर है। कोहली ने टूर्नामेंट में कुल 8 शतक लगाए हैं। हाल में ही उन्होंने सबसे ज्यादा आईपीएल शतक के मामले में क्रिस गेल और जोस बटलर को पीछे छोड़ा था, जिनके नाम आईपीएल में क्रमश: 6-6 शतक हैं। बता दें कि कोहली आईपीएल में खेले गए 244 मैचों में कुल 7624 रन बना चुके हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक ( Most Centuries in IPL History)

     खिलाड़ी पारी रन शतक
 विराट कोहली 236 7624 8
 जोस बटलर 100 3366 6
 क्रिस गेल 141 4965 6
 केएल राहुल 115 4367 4
 डेविड वाॅर्नर 182 6563 4
 शेन वाॅटसन 141 3874 4

आईपीएल 2024 में शतक लगाने वाले खिलाड़ी (List of Hundreds in IPL 2024)

क्रमांक खिलाड़ी टीम शतक पारी कुल रन सर्वाधिक स्कोर
1  जोस बटलर RR 1 5 143 100
2 रोहित शर्मा MI 1 6 261 105
3 विराट कोहली RCB 1 7 361 113
4 ट्रैविस हेड SRH 1 5 235 102

*Last updated on 16th April 2024

close whatsapp