हार्दिक से नहीं देखा जाएगा ये वीडियो, जब क्यूट फैन ने जसप्रीत बुमराह को बोला- आप मेरे फेवरेट हो - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक से नहीं देखा जाएगा ये वीडियो, जब क्यूट फैन ने जसप्रीत बुमराह को बोला- आप मेरे फेवरेट हो

MI टीम के सोशल मीडिया पर एक खास फैन का वीडियो किया गया है शेयर।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

भले ही MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी का आगाज जसप्रीत बुमराह से नहीं करवा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी इस गेंदबाज का जोश हाई है। अब तक हुए मुकाबलों में MI टीम की तरफ से बुमराह की गेंदों ने आग उगली है, इस बीच तेज गेंदबाज से जुड़ा एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में बुमराह का प्यारा फैन नजर आया है।

पर्पल कैप की रेस में बने हुए जसप्रीत बुमराह

इस समय IPL 2024 में मुंबई टीम के हाल खराब हैं, लेकिन टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं। जहां बुमराह ने अभी तक 6 मैचों में कुल 10 बल्लेबाजों को आउट किया है, जिसके बाद वो पर्पल कैप की रेस में नंबर 2 पर बने हुए हैं। इस समय पर्पल कैप राजस्थान टीम के युजी चहल पास हैं और उनके खाते में अभी तक 7 मैचों में कुल 12 विकेट आ चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह के एक्शन की पूरी कॉपी करता है ये क्यूट फैन

*MI टीम के सोशल मीडिया पर एक खास फैन का वीडियो किया गया है शेयर।
*जहां एक क्यूट बच्चे ने की टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से मुलाकात।
*बच्चे ने बोला- आप मेरे फेवरेट खिलाड़ी हो, साथ ही बच्चे ने बुमराह का एक्शन किया कॉपी।
*जिसके बाद बुमराह और ईशान किशन ने बच्चे को दिया बैट पर अपना-अपना ऑटोग्राफ।

जब  जसप्रीत बुमराह की हुई अपने एक प्यार फैन से मुलाकात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

एक नजर तेज गेंदबाज की इस तस्वीर पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

अगला मैच कब है MI टीम का?

वहीं मुंबई टीम का अगला मैच कल यानी की 18 अप्रैल के दिन है, जहां इस मैच में हार्दिक की टीम का सामना पंजाब से होगा। MI टीम अभी तक कुल 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है और 4 में टीम हारी है। वहीं पंजाब ने भी 6 में से सिर्फ 2 मैच ही जीती हैं और 4 मैच हारे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के लिए जीत अपने नाम करना काफी ज्यादा अहम है इस मैच में।

close whatsapp