Virat Kohli No-Ball Controversy: नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली के लिए बनाया 2 मिनट का वीडियो, बताया कल को गेंदबाज सिर पर मारेंगे...

Virat Kohli No-Ball Controversy: नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली के लिए बनाया 2 मिनट का वीडियो, बताया कल को गेंदबाज सिर पर मारेंगे…

सिद्धू ने Virat Kohli No-Ball Controversy को लेकर 2 मिनट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और पूरे डिटेल्स में समझाया है कि विराट क्यों नॉटआउट थे। 

Virat Kohli No-Ball Controversy
Virat Kohli No-Ball Controversy

Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli No-Ball Controversy: आईपीएल 2024 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन यह मैच RCB के हार से ज्यादा विराट कोहली के नो बॉल विवाद (Virat Kohli No- Ball Controversy) को लेकर ज्यादा चर्चा में है। दरअसल, विराट कोहली तीसरे ओवर में हर्षित राणा की एक फुल टॉस गेंद पर कैच थमा बैठे थे। बता दें कि, गेंद उनकी कमर की ऊंचाई से ऊपर थी। कोहली का मानना था कि गेंद उनके कमर के ऊपर आई है, और इसे नो बॉल करार दिया जाना चाहिए। विराट कोहली ने तुरंत DRS लिया, और तीसरे अंपायर ने हॉक आई सिस्टम का सहारा लिया।

अंपायर के अनुसार कोहली क्रीज से आगे बढ़ गए थे, इसलिए उन्हें आउट करार दिया गया। विराट ने आउट होने से पहले 7 गेंद पर 18 रन बनाए थे।  विराट कोहली इस फैसले से बेहद ही नाराज थे और उन्होंने अंपायर से इस मामले में बहस भी की थी। इस कांड के बाद सभी लोग एक्स्पर्ट्स की राय का इंतजार कर रहे थे की आखिर कोहली आउट हैं या नहीं? कई दिग्गजों ने अपनी बात रखी लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली के समर्थन में अंपायरों और बनाए गए नियम को लेकर ही मोर्चा खोल दिया है।

स्टार स्पोर्ट्स में लाइव कमेंट्री करते समय सिद्धू ने बयान दिया था कि “मैं छाती ठोक कर बोलता हूं की कोहली आउट नहीं था”। अब सिद्धू ने Virat Kohli No- Ball Controversy को लेकर 2 मिनट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और पूरे डिटेल्स में समझाया है कि विराट क्यों नॉटआउट थे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली के समर्थन में इस वीडियो में कहा-

‘दोस्तो! न्याय का मतलब है दूध का दूध और पानी का पानी। मैं आहत हूं। ना सिर्फ विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए, बल्कि आरसीबी के लिए भी। जब आपने हाइट वाला फंडा लाकर एक रूल बनाया, तो क्या आपने देखा कि वो (कोहली) 6 इंच ऊपर अपने पंजों पर खड़ा था। क्या आपने उसका कद नापते हुए 7 इंच का अलाउंस उसे दिया। यह पहली बात है।’

बीमर (कमर से ऊंची फुलटॉस गेंद) को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने गेंदबाजों को घेरा 

‘सबसे बड़ी बात। आपने बीमर को लीगलाइज कर दिया। मेरे जमाने में जब गेंद बॉलर के हाथ से गलती से छूट गई और बेस लाइन से ऊपर आई और बल्लेबाज हक्का-बक्का रह गया तो गेंदबाज ने दोनों हाथ खड़े करके माफी मांगी। लेकिन कल को कोई कूद के जाएगा और वो (गेंदबाज) सर पर मारेगा तो वह माफी नहीं मांगेगा। क्या आप बीमर को लीगलाइज कर रहे हैं।’

ये गेंद दो फुट कैसे डिप कर गई?

 ‘और तीसरी बात। पॉइंट ऑफ इम्पैक्ट। जब गेंद बैट से लगी है तब वह बेसलाइन से एक-डेढ़ फुट ऊपर है और वो (कोहली) क्रीज से 6 इंच बाहर है। आपका क्या मतलब है कि गेंद एक फुट आगे जाते-जाते दो फुट डिप कर गई। जब भी संदेह हो बैटर को बेनेफिट मिलना चाहिए।’

“मैं चाहे क्रिकेटर रहा हूं या सांसद। मैंने देखा है कि कानून बेहतरी के लिए बदले जाते हैं। नियम-कानून सिर्फ बदलाव के लिए नहीं होते हैं, बल्कि यह सुधार के लिए बनाए जाते हैं। मुझे लगता है कि इस लॉ पर ध्यान से चिंतन करना चाहिए और इसे बदलना चाहिए। मैं फिर कह रहा हूं। जब संदेह हो तो उसका लाभ बल्लेबाज को जाना चाहिए। कोहली को इसका लाभ मिलना चाहिए था। कोहली नॉटआउट थे।”

 

close whatsapp