DC vs MI Turning Point of Match: मुंबई इंडियंस की हार का कारण बनी यह 3 चीजें, यही पलटा मैच

DC vs MI, Turning Point of Match: मुंबई इंडियंस की हार के ये 3 कारण, जाने कहां पलटा मैच

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 रन से जीत हासिल की।

DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

DC vs MI Turning Point of Match: आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 247 रन ही बना सकी और 10 रन से हार गई।

दिल्ली vs मुंबई: क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट (DC vs MI Turning Point of Match)?

1. सलामी बल्लेबाजों द्वारा खराब शुरुआत 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस से पहले गलती यह हुई कि सलामी बल्लेबाजों के बीच कोई बेहतरीन साझेदारी देखने को नहीं मिली। टीम ने पावरप्ले के अंदर 3 महत्वपूर्ण विकेट खोए, जो रोहित शर्मा (8 रन), ईशान किशन (20 रन) और सूर्यकुमार यादव (26) के थे।

खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस की पारी को तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने बखूबी संभाला। दोनों के बीच अच्छी खासी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन दिल्ली के इम्पैक्ट प्लेयर रसिख दार सलाम ने धीरे-धीरे मैच में पकड़ जमा रही मुंबई की उम्मीदों पर पारी फेर दिया।

2, रसिख दार सलाम ने मुंबई को एक ओवर में दिए दो झटके

रसिख ने मुंबई को पारी के 13वें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले हार्दिक पांड्या को आउट किया, जो 24 गेंदों में 46 रन ही बना पाए। हार्दिक आज अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन रसिख ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद रसिख ने उसी ओवर में नेहल वढेरा को भी आउट कर दिया।

3. तिलक वर्मा जीत दिलाने में हुए नाकाम

नियमित अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से मुंबई की टीम दबाव में थी, लेकिन तिलक वर्मा डटे रहे। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके। 20वें ओवर की पहली गेंद पर वह 32 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही मुंबई की उम्मीदें टूट गई।

 

close whatsapp