IPL 2024: एक बार फिर इकाना में चमके केएल राहुल, LSG के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: एक बार फिर इकाना में चमके केएल राहुल, LSG के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी

केएल राहुल ने लखनऊ की ओर से राजस्थान के खिलाफ 48 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

KL Rahul (Pic Source-X)
KL Rahul (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कप्तान केएल राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 76 रन बनाए।

बता दें, केएल राहुल का प्रदर्शन अभी तक आईपीएल 2024 में जबरदस्त रहा है। उन्होंने अपने फॉर्म को जारी रखा और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने 48 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने राजस्थान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

मुकाबले में लखनऊ टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उनके दो विकेट दो ओवर के भीतर ही 11 के स्कोर पर गिर गए थे। हालांकि, इसके बाद राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा।

यही नहीं राहुल ने दीपक हुड्डा के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। लखनऊ की टीम कप्तान के इसी पारी की वजह से मेजबान राजस्थान के खिलाफ मजबूत स्थिति में है।

एक बार फिर इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चमके केएल राहुल

केएल राहुल का प्रदर्शन हमेशा से ही लखनऊ में काफी अच्छा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक आईपीएल 2024 में 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक आठ मैच में 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 में टीम ने हार झेली है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स चौथे स्थान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?