SRH vs RR, 1st Innings Highlights: हैदराबाद में आया नीतिश कुमार रेड्डी के नाम का तूफान, राजस्थान को मिला 202 रनों का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बोर्ड रन बोर्ड पर लगाए।
अद्यतन - मई 2, 2024 9:28 अपराह्न

IPL 2024: SRH vs RR, 1st Innings Highlights: आईपीएल 2024 में 2 मई का महामुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। RR प्लेऑफ में पहुंचने से बस एक कदम दूर है, टीम 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं SRH 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने ट्रैविस हेड और नीतिश कुमार रेड्डी के अर्धशतकीय पारी के बल 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बोर्ड पर लगाए हैं।
SRH vs RR: पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद ने गंवा दिए थे दो बड़े विकेट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 37 रन बनाए थे। ओपनर अभिषेक शर्मा (12) चौथे ओवर में आवेश खान के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। वहीं फिर अगले ही ओवर में संदीप शर्मा ने अनमोलप्रीत सिंह (5) को आउट किया था।
Sandeep supremacy continues! 🫡#SRHvRR #TATAIPL #IPLonJioCinema #IPLinHindi pic.twitter.com/VTCpfHPuq0
— JioCinema (@JioCinema) May 2, 2024
Tight start by @rajasthanroyals 🙌
They pick up two crucial #SRH wickets ☝️☝️
The hosts are 45/2 as Nitish Kumar Reddy joins Travis Head!
Follow the Match ▶️ https://t.co/zRmPoMjvsd #TATAIPL | #SRHvRR pic.twitter.com/cmeg1ihLST
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2024
ट्रैविस हेड और नितिश कुमार रेड्डी के बीच हुई 96 रनों की साझेदारी
शुरुआती दो झटकों के बाद ट्रैविस हेड और नितिश कुमार रेड्डी ने पारी को संभाला और 96 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। ट्रैविस हेड ने 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। यह आईपीएल में उनकी चौथी अर्धशतकीय पारी है। लेकिन फिर हेड 15वें ओवर में आवेश खान के शिकार बन गए, उन्होंने 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली।
Travis Head breaking the shackles 👊#SRH on the move and reach 75/2 at the halfway stage 🙌
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/O5LwdS8LBa
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2024
.@rajasthanroyals get the prized wicket of Travis Head 👍
Avesh Khan gets his 2️⃣nd wicket of the night 👌
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #SRHvRR pic.twitter.com/xc143RT24z
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2024
SRH vs RR: नीतिश कुमार रेड्डी ने खेली शानदार पारी
नीतिश कुमार रेड्डी ने 42 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रनों की नाबाद पारी खेली। रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ 70 रनों की साझेदारी भी निभाई। हेनरिक क्लासेन ने भी अपना शानदार अंदाज दिखाते हुए 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए।
A Flat batted Maximum, ft Heinrich Klaasen 💪
His late flourish helped #SRH get past the 2️⃣0️⃣0️⃣ mark 💥 👏
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/rLif1wxgiu
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2024
2️⃣nd half-century for Nitish Kumar Reddy this season 👌
Heinrich Klaasen now joins him & has made his intentions clear already 💥💥
Another fiery finish on the cards? 🤔
Follow the Match ▶️ https://t.co/zRmPoMjvsd #TATAIPL | #SRHvRR pic.twitter.com/aShlroW2TV
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2024
बहुत महंगे साबित हुए चहल
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ युजवेंद्र चहल आज काफी ज्यादा महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर के स्पैल में 62 रन दिए। आवेश खान ने 4 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिया, और सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं संदीप शर्मा के नाम एक विकेट शामिल रहा।