जीत के बाद SRH टीम ने जमकर काटा बवाल, होटल पहुंचते ही खूब छलके जाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

जीत के बाद SRH टीम ने जमकर काटा बवाल, होटल पहुंचते ही खूब छलके जाम

1 रन से जीतने के बाद उत्साह से लबरेज नजर आए SRH टीम के सभी खिलाड़ी।

SRH Team (Image Credit- Instagram)
SRH Team (Image Credit- Instagram)

मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक SRH बनाम RR टीम के बीच हुए मैच की बात हो रही है, जहां ये मैच आखिरी गेंद तक गया था और हैदराबाद टीम ने जीत की कहानी लिखी थी। वहीं इस जीत के बाद जश्न भी शानदार तरीके से मनाया गया, जिसका वीडियो अब टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है हाल ही में।

शानदार गेंदबाजी करने वाले भुवी नहीं हैं अब टीम इंडिया का हिस्सा

SRH बनाम RR टीम के बीच हुए इस सुपर हिट मैच में भुवनेश्वर कुमार ने गेम चेंज करने का काम किया था, जहां भुवी ने पहले ही ओवर में बटलर और संजू जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। उसके बाद आखिरी ओवर भी भुवी ने डाला था और राजस्थान को आखिरी गेंद पर 2 रन नहीं बनाने दिए थे। लेकिन दुख की बात ये है कि भुवी काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, साथ ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी नहीं चुना गया है।

SRH टीम के खिलाड़ियों ने जीत के बाद की जमकर पार्टी

*1 रन से जीतने के बाद उत्साह से लबरेज नजर आए SRH टीम के सभी खिलाड़ी।
*स्टेडियम के बाहर फैन्स ने टीम बस को भी घेर लिया था, होटल में भी लगी फैन्स की भीड़ ।
*होटल पहुंचते ही टीम ने मनाया जीत का जश्न, सभी ने मिलकर काटा एक स्पेशल केक।
*वहीं इस जीत के साथ SRH की सेना फिर से आई अंक तालिका के टॉप 4 में।

ये वीडियो शेयर किया गया है SRH टीम के सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

भुवी ने बताई इस वीडियो के जरिए अपने मन की बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

इम्पैक्ट प्लेयर के नियम की हो रही है अब आलोचना

दूसरी ओर अब IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की हर कोई आलोचना कर रहा है, साथ ही कुछ लोग तो इसे खत्म करने के भी पक्ष में हैं। पूर्व क्रिकेट दिग्गजों का कहना है कि, इस नियम के कारण ऑलराउंडर खिलाड़ियों का काम खत्म होता जा रहा है और उन्हें सही से मौके नहीं मिल पा रहे हैं।

close whatsapp