Flying Kiss देने वाले Harshit Rana का इंस्टा पोस्ट देखा क्या, इमोशनल कर देगा कैप्शन आपको - क्रिकट्रैकर हिंदी

Flying Kiss देने वाले Harshit Rana का इंस्टा पोस्ट देखा क्या, इमोशनल कर देगा कैप्शन आपको

Harshit Rana ने LSG के खिलाफ लिए थे 3 अहम विकेट।

Harshit Rana (Image Credit- Instagram)
Harshit Rana (Image Credit- Instagram)

KKR टीम के तेज गेंदबाज Harshit Rana विकेट लेने के बाद अपने जश्न को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं, जहां वो बल्लेबाज को आउट करने के बाद Flying Kiss देते थे। लेकिन फिर उनको ये हरकत करना भारी पड़ गया था, जिसके बाद उनपर एक मैच का बैन भी लगा था। वहीं अब एक बार फिर से राणा सुर्खियां में हैं, जिसका कारण उनका सोशल मीडिया पोस्ट है।

Harshit Rana ने LSG के खिलाफ भी किया कमाल

वहीं KKR टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए LSG को भी मात दे दी, इस जीत के साथ ही KKR टीम राजस्थान को पछाड़ अंक तालिका के पहले स्थान पर आ गई है। वहीं LSG के खिलाफ भी Harshit Rana ने दमदार गेंदबाजी की थी, जहां गेंदबाज ने केएल की टीम के कुल 3 बल्लेबाजों को आउट किया था और इस दौरान उन्होंने 24 रन भी दिए थे।

पापा के लिए क्या प्यारा पोस्ट शेयर किया है Harshit Rana ने

*Harshit Rana ने LSG के खिलाफ लिए थे 3 अहम विकेट।
*जिसके बाद गेंदबाज ने मैच की अपनी एक तस्वीर की इंस्टा पर पोस्ट।
*जहां इस कैप्शन में राणा ने लिखा- ये प्रदर्शन आपके लिए था पापा।
*वहीं गेंदबाज के पोस्ट पर साथी खिलाड़ियों ने भी किया है कमेंट।

Harshit Rana के इस पोस्ट पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RANA (@harshit_rana_06)

विकेट लेने के बाद कुछ ऐसे मनाया राणा ने इस बार जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

हर्षित राणा का कैसा रहा अभी तक प्रदर्शन?

वहीं हर्षित राणा ने इस बार KKR से खेलते हुए सभी को प्रभावित किया है, जहां तेज गेंदबाज ने टीम की तरफ से इस सीजन 9 मैच खेले हैं। जहां इन 9 मैचों में राणा ने कुल 14 विकेट अपने नाम किए हैं, साथ ही अपनी टीम की तरफ से वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। अब अंक तालिका टॉप कर चुकी KKR टीम का अगला मैच 11 मई के दिन होगा, जहां इस दिन अय्यर की टीम का सामना फ्लॉप चल रही मुंबई टीम से होगा और मैच KKR के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा।

close whatsapp