CSK vs RR Turning Point of Match: राजस्थान की हार और चेन्नई की जीत के पीछे है यह अहम 3 वजह- पढिए टर्निंग पॉइंट
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आईपीएल 2024 के 61वें मैच में 4 विकेट से हरा दिया।
अद्यतन - May 12, 2024 7:33 pm

CSK vs RR Turning Point of Match: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आईपीएल 2024 के 61वें मैच में 4 विकेट से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 18.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर 5 विकेट से मैच अपने नाम किया।
CSK vs RR Turning Point of Match: चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स मैच का टर्निंग पॉइंट
इस मैच में 3 बड़े टर्निंग पॉइंट थे जहां मैच अच्छा खासा पलटा। आइए बात करें 3 टर्निंग पॉइंट की-
1. राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी
कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर सबसे पहले चेन्नई के होमग्राउंड पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने सोचा था की चेपॉक की पिच पर वह 170-190 रनों का लक्ष्य CSK को दे, यह एक अच्छा स्कोर हो सकता था लेकिन बल्लेबाजों ने उस तरह दमखम नहीं दिखाया।
यशस्वी जायसवाल 24 रन, जोस बटलर 21 रन खुद संजू सैमसन 15 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग ने नाबाद 35 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरी छोर से साथ नहीं मिला। राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर ने बेहद ही घटिया बल्लेबाजी की।
यशस्वी ने जहां 114.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं, बटलर ने 84 तो सैमसन ने 78.95 की खराब स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अगर आप 170 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को देना चाहते हैं तो इस तरह की घटिया बल्लेबाजी से आप कभी नहीं मैच जीत पाएंगे।
2. चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी में दिखी चमक
मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना के न रहने से CSK की गेंदबाजी बेहद ही कमजोर नजर आ रही थी। लेकिन इस मैच में गेंदबाजों ने काबिले तारीफ गेंदबाजी की। तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए वहीं, सिमरजीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
सबसे अच्छी बात यह रही की सभी गेंदबाजों ने बेहद ही किफायती ओवर्स डाले। उन्होंने विकेट तो नहीं लिया लेकिन बल्लेबाजों को रन बनाने में पसीने छुटवा दिए।
3. ऋतुराज की कप्तानी पारी और टीम के बल्लेबाजों का क्रीज पर समय न बर्बाद करना
लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK के भी विकेट नियमित अंतराल पर गिर रहे थे। लेकिन बल्लेबाजों की सबसे अच्छी बात यह रही की वह रन बनाकर आउट हो रहे थे। हालांकि, सिर्फ यह काफी नहीं क्योंकि एक समय पर इस वजह से पूरी टीम लड़खड़ा जाती।
सबसे अच्छी बात यह भी थी की पारी को संभालने का काम कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे थे और उन्होंने बाकी बल्लेबाजों को निडरता से खेलने का लाइसेन्स दे रखा था। गायकवाड़ ने 41 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली और मैच के अंत तक क्रीज पर बने रहे। उनकी सूझबूझ भरी पारी और बाकी बल्लेबाजों के अहम योगदान के कारण CSK मैच जीत पाई।
अगर एक भी चीजें उनके पक्ष में नहीं जाती तो मैच फिसल सकता था।