“वह चेन्नई के भगवान हैं…. एमएस धोनी के नाम पर मंदिर बनाए जाएंगे”- माही की तारीफ में बोले पूर्व CSK क्रिकेटर
एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने जीते हैं पांच आईपीएल ट्रॉफी।
अद्यतन - मई 13, 2024 1:01 अपराह्न

इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने कहा है कि, पिछले कुछ वर्षों में भारत और सीएसके के लिए उनके प्रदर्शन को देखते हुए चेन्नई में एमएस धोनी का मंदिर बनाया जाएगा। रविवार को, सुपर किंग्स ने आरआर पर 5 विकेट से जीत दर्ज की और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया।
आपको बता दें कि, 13 मैचों में से 7 मैचों में जीत की बदौलत 14 अंकों और +0.528 के नेट रन रेट के साथ सीएसके पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। बता दें कि, अगर सीएसके किसी तरह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाती है, तो धोनी इस सीजन में एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। रजनीकांत और खुशबू सहित लोकप्रिय सितारों के मंदिर पिछले कुछ वर्षों में प्रशंसकों द्वारा बनाए गए हैं।
एमएस धोनी को लेकर अंबाती रायुडू ने कही बड़ी बात
इसी बीच रायडू ने कहा कि धोनी ने भारत और चेन्नई के प्रशंसकों को जो खुशी दी है, उसे ध्यान में रखते हुए उन्हें भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अंबाति रायुडू ने कहा, “वह चेन्नई के भगवान हैं और मुझे यकीन है कि आने वाले सालों में चेन्नई में एमएस धोनी के मंदिर बनाए जाएंगे।” बता दें कि, पांच आईपीएल ट्रॉफी के अलावा धोनी की कप्तानी में सीएसके ने दो चैंपियंस लीग जीते हैं।
उन्होंने आगे कहा, “वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत को दो वर्ल्ड कप का आनंद दिलाया और चेन्नई को कई आईपीएल और चैंपियंस लीग खिताब दिलाए। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो अपने खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाता है, जिसने हमेशा टीम, देश और सीएसके के लिए ऐसा किया है।”
धोनी की फिटनेस और उनकी उम्र को देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। रायुडू ने कहा, “वह एक लीजेंड हैं और क्राउड में हर कोई उनका जश्न मनाता है। वे सोच रहे होंगे कि चेन्नई में यह उनका आखिरी मैच हो सकता है।”
यह भी पढ़ें: मई 13 आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से